
सोनाखान क्षेत्र वासियों का दुर्भाग्य* *देश का चौथा बड़ा सोना का खजाना, फिर भी DMF से बाहर* युधिष्ठिर नायक

बिलाईगढ़ । वनांचल की समस्याओं को लेकर, हमेशा सक्रिय रहने वाला और लगातार शासन प्रशासन तक क्षेत्र विकास की बात को प्रमुखता से रखने वाला, सोनाखान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने क्षेत्र विकास के लिए, बलोदा बाजार जिला में DMF के नियमावली पर उंगली उठाया है, उन्होंने बताया कि जिला खनिज न्यास का लाभ केवल जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर की दूरी तक सीमित की गई है, जो सोनाखान के लिए दुर्भाग्य की बात है
पिछले दिनों पेपर के माध्यम से पता चला कि सोनाखान क्षेत्र के बाघमाडा गांव में सोना की टेस्टिंग खुदाई वेदांता कंपनी द्वारा जारी है, जहां पूरे देश के चौथा बड़ा सोना का खजाना मिलने वाला है, जो क्षेत्र वासियों के लिए गर्व का विषय बना है, और साथ ही साथ शासन प्रशासन को बहुत बड़ा लाभ होने वाला है, ऐसी स्थिति में इस क्षेत्र के विकास के लिए खनिज न्यास फंड का उपयोग वर्जित रखना, क्षेत्र के लिए दुर्भाग्य की बात है, युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान ने शासन प्रशासन से निवेदन किया है कि, देश का चौथा बड़ा सोना का खदान का टेस्टिंग खुदाई वनांचल क्षेत्र में की जा रही है, सैकड़ों गाड़ियां प्रति दिन चल रही है, लाखों की मशीनें आ रही है, बाहर से इंजीनियर, ऑपरेटर, वर्कर आ रहे हैं, ऐसी स्थिति में क्षेत्र को कोई लाभ नहीं मिलना दुर्भाग्य का विषय बना है, पूरे क्षेत्र वासियों की मांग है कि, खदान के 10 किलो मीटर एरिया में DMF फंड का उपयोग शीघ्र चालू कर क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करनी चाहिए,
क्षेत्र के प्रमुख जन और जन प्रतिनिधि गण इस गंभीर विषय को लेकर चिंतित हैं, जगह जगह मीटिंग करना प्रारंभ कर दिए है, उचित पहल जारी है, सहयोग की अपील की जा रही हैं, युधिष्ठिर नायक, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान ने विधायक बिलाईगढ़ एवं कलेक्टर बलौदा बाजार के साथ मुख्यमंत्री छ ग शासन को पत्राचार कर इस पर विचार करने हेतु पत्र लिखा है




