
नगर पंचायत अध्यक्ष ने व्यवसायिक परिसर के निर्माण संबधित झूठी शिकायत को बताया निराधार, प्रेस वार्ता से दी जानकारी
गलत आरोपों के विरुद्ध एवं व्हाट्सएप्प ग्रुप मे दुष्प्रचार करने वाले के खिलाफ में दर्ज कराई लिखित शिकायत

निराधार व भ्रामक आरोप लगाने वालों की नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने की कड़ी निंदा


भटगांव, नगर पंचायत भटगांव द्वारा शासकीय नियम व विधि का पालन करते हुए, सक्षम विभागों से अनुमति प्राप्त कर नगर पंचायत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने एवं नगर में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यावसायिक परिसर का निर्माण कराया जा रहा है, जो लगभग पूर्णता की ओर है।


नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उक्त व्यावसायिक परिसर को मुख्य मार्ग से राष्ट्रीय राजमार्ग की निर्धारित सीमा क्षेत्र के अंदर होने की बात कहकर रायपुर निवासी पूनम पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्ष, मानवाधिकार न्याय संगठन एसोसिएशन द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था, जिसमें उन्होंने अपने समक्ष नाप कराने की मांग की थी।

उक्त परिप्रेक्ष्य में पूनम पाण्डेय के समक्ष विधिवत नाप कर पंचनामा तैयार किया गया, जिससे सभी शिकायतों को निराधार पाया गया। नाप के अनुसार निर्माणाधीन व्यावसायिक परिसर नेशनल हाईवे द्वारा निर्धारित सीमा क्षेत्र के बाहर, शासन के समस्त नियमों का पालन करते हुए बनाया जा रहा है।
मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे ने नगर पंचायत कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर निर्माण कार्य को लेकर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों पर अपनी सफाई पेश की।
प्रेसवार्ता में नगर अध्यक्ष विक्रम कुर्रे ने बताया कि नगर के विकास और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अड़बन्धा तालाब के पास व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि निर्माण कार्य निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करते हुए किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर भ्रामक आरोप लगाकर नगर के विकास कार्यों को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं, नगर अध्यक्ष ने मानवाधिकार न्याय संगठन एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बताने वाली पूनम पांडे पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि बीते दिनों पूनम पांडे द्वारा निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स को लेकर विवाद खड़ा किया गया और प्रदेश के मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, जिले की कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू सहित नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए। इसके अलावा अवैध उगाही के आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।
नगर अध्यक्ष विक्रम कुर्रे ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि सार्वजनिक रूप से लगाए गए आरोपों से उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। साथ ही उन्होंने मानहानि का दावा करने की बात भी कही है। तथा अधिकारियों पर सार्वजनिक रूप से निराधार व भ्रामक आरोप लगाकर छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया, जिससे उन्हें मानसिक परेशानी हुई और सार्वजनिक रूप से छवि को आघात पहुंचा।
इसके विरुद्ध अध्यक्ष द्वारा पुलिस थाना भटगांव में विधिवत शिकायत दर्ज कराकर कार्यवाही की मांग की गई है। साथ ही अधिवक्ता के माध्यम से कानूनी नोटिस भेजकर मानहानि की कार्यवाही करने के लिए अधिवक्ता को निर्देशित किया गया है।

वहीं इस संबंध में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन एवं पार्षदों ने सार्वजनिक स्थल पर निराधार व असत्य कथन कर झूठे आरोप लगाने की कड़ी निंदा की है और और आरोप लगाया है कि सार्वजनिक रूप से गलत व झूठे कथन किए जाने की वीडियो बनाकर भटगांव निवासी परमेश्वर चन्द्राकर द्वारा ‘हमर सुघ्घर भटगांव’ नामक व्हाट्सएप ग्रुप में प्रचारित व प्रसारित किया गया, जिसकी शिकायत भी पुलिस थाना भटगांव में अध्यक्ष नगर पंचायत भटगांव द्वारा लिखित रूप में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गई है।

अब थाने मे लिखित शिकायत के बाद इस मामले मे पुलिस प्रशासन क्या कार्यवाही करती है तथा सोशल मीडिया मे इस प्रकार के वीडियो को प्रसारित करने वाले के खिलाफ न्यायालय क्या कार्यवाही करती है ये आने वाला समय बताएगा.

