
युवा रत्न सम्मान योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक बढ़ी
पात्र युवा एवं स्वैच्छिक संगठन जिला खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय में जमा कर सकते हैं आवेदन
सारंगढ़–बिलाईगढ़। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित युवा रत्न सम्मान योजना 2026–27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर 2026 कर दी गई है। योजना के अंतर्गत पात्र युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पूर्व में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित थी। पात्र आवेदक अब बढ़ी हुई अवधि का लाभ लेकर अपना आवेदन जिला खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
संशोधित समय-सारणी के अनुसार जिला स्तरीय समितियों द्वारा आवेदन आमंत्रित करने की अवधि 1 अक्टूबर से 15 नवंबर तक, आवेदनों के परीक्षण की अवधि 16 से 30 नवंबर तक तथा संचालनालय को आवेदन भेजने की अवधि 1 से 15 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। अंतिम सूची 1 जनवरी 2027 को जारी होगी तथा पुरस्कार वितरण 12 जनवरी 2027, राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर किया जाएगा। जिले के पात्र युवा एवं स्वैच्छिक संगठन निर्धारित समय-सीमा में आवेदन प्रस्तुत करें।




