छत्तीसगढ़सारंगढ़

अग्निवीर भर्ती के सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

अग्निवीर भर्ती के सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

जिला एवं विकासखंड मुख्यालयों में शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी, 5 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन

सारंगढ़-बिलाईगढ़,28 सितंबर 2026। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय थल सेना की अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का चयन परिणाम घोषित हो चुका है। सीईई में उत्तीर्ण जिले के अभ्यर्थियों को जिला प्रशासन सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए जिला मुख्यालय एवं विकासखंड मुख्यालयों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के संबंध में अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से भी सूचना दी गई है।

*ई-रोजगार पोर्टल पर करना होगा ऑनलाइन आवेदन*

अग्निवीर थलसेना भर्ती वर्ष 2026-27 में ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) उत्तीर्ण अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल roigar.cg.gov.in पर जाकर “अग्निवीर भर्ती 2026-27 शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण (निःशुल्क) हेतु ऑनलाइन आवेदन” विकल्प के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करना होगा।

अभ्यर्थी निर्धारित समय-सीमा में आवेदन कर निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं। प्रशिक्षण एवं आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!