
ब्रेकिंग न्यूज़, बड़ी खबर : दीपावली से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, मुर्गा बाजार की आड़ में चल रहे लाखों के जुए का भंडाफोड़

बीजापुर। दीपावली से पहले भद्राकाली पुलिस ने अवैध जुआ कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रैगुड़ा जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश दी।
मुर्गा लड़ाई की आड़ में लाखों रुपये का दांव लगाया जा रहा था।

पुलिस की घेराबंदी के बाद मौके से 156 लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 20 लाख 1 हजार 200 रुपये नगद, 47 चारपहिया वाहन और 12 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।


पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से जुआ कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
त्योहार से पहले हुई इस कार्रवाई को अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा।

