भटगॉवसारंगढ़

शासकीय हाई स्कूल सालिहघाट में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

शासकीय हाई स्कूल सालिहघाट में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

छात्रों ने राखी निर्माण प्रतियोगिता में उत्साह के साथ भाग लिए ।

भटगांव – विकास खंड बिलाईगढ़ अंतर्गत शासकीय उच्च माध्यमिक शाला सालिहघाट में 80वे स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम भारत माता के तैलचित्र की पूजा कर श्री फल तोड़कर पूजन किया गया , तत्पश्चात शाला प्रांगण में उपस्थित मुख्य अतिथि ग्रामपंचायत के सरपंच द्वारा ध्वजा रोहण किया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान गया गया ।पुनः वंदेमातरम गीत गायन किया गया, ध्वजा रोहण पश्चात वीर शहीदों की जयकारों से शाला प्रांगण गुंजायमान हो गया । तत्पश्चात प्रभात फेरी पूरे गांव में घुमाया गया जगह जगह माता बहनों द्वारा भारत माता की आरती किया गया । तत्पश्चात विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गत वर्ष के प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त किए छात्रों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राखी निर्माण प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों की मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कृत किया गया। अंत में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सालिहघाट के सरपंच ऊषा पटेल उप सरंपच रामचरण पटेल , शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सिया राम पटेल , पंचगण लीलाधर मांझी , श्रीराम पटेल , बाबूलाल पटेल , राजा राम पटेल , महेत्तर यादव , संतोष पटेल , ताजू राम पटेल , रामनाथ पटेल , तिलक मांझी , राजा पटेल , ग्राम पंचायत सचिव शंभू पटेल , शासकीय हाईस्कूल के प्राचार्य एवं हाई स्कूल , मिडिल स्कूल, प्राथमिक शाला के स्टॉफ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!