छत्तीसगढ़भटगॉवसारंगढ़

भटगांव में व्यावसायिक परिसर निर्माण को लेकर विवाद गहराया — नगर पंचायत अध्यक्ष ने थाने में दी लिखित शिकायत,

निराधार व भ्रामक आरोप लगाने वालों की नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने की कड़ी निंदा

भटगांव में व्यावसायिक परिसर निर्माण को लेकर विवाद गहराया — नगर पंचायत अध्यक्ष ने थाने में दी लिखित शिकायत,

गलत आरोपों के विरुद्ध एवं व्हाट्सएप्प ग्रुप मे दुष्प्रचार करने वाले के खिलाफ नगर पंचायत अध्यक्ष ने थाना में दर्ज कराई लिखित शिकायत

निराधार व भ्रामक आरोप लगाने वालों की नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने की कड़ी निंदा

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत भटगांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर पंचायत भटगांव द्वारा बनाए जा रहे व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स को लेकर विवाद अब थाने तक पहुंच गया है जहाँ नगर पंचायत अध्यक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

मामला नगर पंचायत भटगांव के खसरा नंबर 2052/2 पर बन रहे व्यावसायिक परिसर का है। नगर पंचायत का कहना है कि यह निर्माण शासन के निर्देश, एन.एच. 130 बी के कार्यपालन अभियंता की अनापत्ति और 16.50 मीटर भूमि छोड़ने के निर्देश के तहत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य निकाय की आय बढ़ाना, नगर को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

वहीं रायपुर निवासी पूनम पाण्डेय, अध्यक्ष मानवाधिकार न्याय संगठन एसोसिएशन ने इस निर्माण को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि परिसर राष्ट्रीय राजमार्ग की निर्धारित सीमा क्षेत्र के अंदर आ रहा है। इस पर 4 नवंबर 2026 को अनुविभागीय अधिकारी, एन.एच. कसडोल और नगर पंचायत के अधिकारियों के समक्ष नाप-जोख की प्रक्रिया हुई और पंचनामा तैयार किया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा थाना भटगांव को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि नाप-जोख के दौरान परिसर के विरोध में धरना देने, तालाब को 50 फीट पाटकर निर्माण करने जैसी भ्रामक जानकारी फैलाने और सार्वजनिक रूप से वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी करने का आरोप लगाया गया है। अध्यक्ष ने इसे अपनी व परिषद की छवि धूमिल करने वाला बताया है और प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। साथ ही अधिवक्ता के माध्यम से कानूनी नोटिस भेजकर मानहानि की कार्यवाही की बात भी कही गई है।

उपाध्यक्ष-पार्षदों का पक्ष:

> इस पूरे मामले में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन एवं पार्षदों ने भी सार्वजनिक स्थल पर गलत व झूठे कथन किए जाने की कड़ी निंदा की है। वहीं वीडियो को व्हाट्सएप ग्रुप में प्रचारित-प्रसारित करने को लेकर भी थाना भटगांव में शिकायत की बात सामने आई है।

अब लिखित शिकायत के बाद पुलिस आगे क्या कार्यवाही करती है ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!