छत्तीसगढ़भटगॉवसारंगढ़

“वोट बचाओ – देश बचाओ”अभियान के अंतर्गत लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत जनचौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित 

““वोट बचाओ – देश बचाओ”अभियान के अंतर्गत लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत जनचौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित 

भटगांव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के मार्गदर्शन के में भटगांव मंडल अध्यक्ष रामा हिरवानी ,मंडल सह प्रभारी दयाल कोसले के नेतृत्व में “वोट बचाओ – देश बचाओ”अभियान के अंतर्गत लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत जनचौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा एवं निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। इस वोट बचाव देश बचाव साप्ताहिक कार्यक्रम में उपस्थित मंडल अध्यक्ष रामा हिरवानी, लता जाटवर, रामसाय बघेल, जागेश्वर लहरे, राजकुमार जांगडे, सभी ने बारी बारी से संबोधित किया

कार्यक्रम के प्रभारी इंदुभूषण पड़वार ने कहा कि वर्तमान केंद्र की सरकार जो देश में 12 वर्षों से राज कर रहे हैं उनकी सरकार चोरी की सरकार है हमारे नेता राहुल गांधी जी द्वारा इस मुद्दे को वृहद रूप में उठाया गया है

1 नवंबर को दिल्ली के राम लीला मैदान में सैकड़ो कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बोट चोरी की पुस्ता सबूत के साथ अपनी बात रखे और वर्तमान समय में भी कई न्यूज़ पेपर वालों ने भी इसे प्रमाणित किया है अभी हाल ही में

2022 के लोकसभा चुनाव में 51 सीट में ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) के मतदाता और उस लोकसभा के कुल मतदाताओ में लाखों के अंतर पाया गया है जो ज्ञानेश कुमार का चोरी का पुश्ता प्रमाण है

Oplus_131072

लेकिन फिर भी किसी भी न्यायालय द्वारा संज्ञान में लेकर अब तक कोई कार्यवाही नहीं किया है इसलिए वर्तमान भाजपा की सरकार जो वोट चोरी कर सरकार बनाया इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जन चौपाल के माध्यम से जिला, ब्लाक ,मंडल, से लेकर पोलिंग बूथ तक जनता के बीच वोट चोरी के मुद्दे को लेकर जाना है

लोकतंत्र में हर व्यक्ति को वोट देकर अपना नेता चुनने अधिकार हमें संविधान से मिला है जिसे मुख्य निर्वाचन आयोग ज्ञानेश कुमार द्वारा द्वारा चोरी कर अपने पसंद के नेता को देश में विधायक सांसद एवं प्रधानमंत्री बना रहे !

जिसका हम कड़ी निंदा करते हैं

देश में बढ़ रहा भ्रष्टाचार अनियंत्रित महगाई,लोकतंत्र की हत्या एवं

अराजकता को खत्म करने के लिए हम सबको जागरूक रहना पड़ेगा

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नेमीचंद

केशरवानी जी द्वारा संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रदर्शन किया!

उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेमीचंद केशरवानी, रामसाय बघेल, राजकुमार जांगडे,जागेश्वर लहरे,लता जाटवर, अप्पू नवरंग, कांग्रेस पार्षद, रेनुसोनी ,दुर्गेशवरी हिरवानी महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष योगेश्वरी साहू चंद्र शेखर हिरवानी राजकुमार सोनवानी मनोज टंडन पूर्व एल्डरमैन सुधराम यादव डॉ धरम आदित्य विनोद रात्रे राहुल साहू दिलीप रात्रे असरद खान ज़लील बेग सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे,,,

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!