छत्तीसगढ़भटगॉवसारंगढ़

विवेकानंद पब्लिक स्कूल भटगांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

पिकनिक के लिए देवीधाम देवसागर पहुंचे बच्चे, माता हिंगलाज के किए दर्शन

विवेकानंद पब्लिक स्कूल भटगांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

पिकनिक के लिए देवीधाम देवसागर पहुंचे बच्चे, माता हिंगलाज के किए दर्शन

भटगांव। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान विवेकानंद पब्लिक स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस विशेष अवसर को बच्चों के लिए यादगार बनाने हेतु विद्यालय प्रबंधन द्वारा शैक्षणिक भ्रमण एवं पिकनिक का आयोजन किया गया, जिसके तहत सभी विद्यार्थियों को भटगांव के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल देवीधाम देवसागर ले जाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में चाचा नेहरू के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में सभी बच्चे उत्साहपूर्वक देवीधाम देवसागर के लिए रवाना हुए। वहां पहुंचकर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने आदिशक्ति माता हिंगलाज (जेवरादाई) के विधि-विधान से दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दर्शन के उपरांत देवसागर के प्राकृतिक वातावरण में बच्चों ने पिकनिक का भरपूर आनंद उठाया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल, सांस्कृतिक गतिविधियां और सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।

खेलकूद और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

Oplus_131072

विद्यालय के प्राचार्य नरेश पटेल एवं संचालक श्रीमति रुक्मणी आदित्य ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के भ्रमण से बच्चों में मानसिक ताजगी के साथ-साथ अपनी स्थानीय संस्कृति और धार्मिक धरोहरों को जानने-समझने की प्रेरणा मिलती है। पिकनिक को सफल बनाने में विद्यालय के वाईस प्रिंसिपल किरण पटेल सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!