छत्तीसगढ़सारंगढ़

शासकीय हाई स्कूल सलिहाघाट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

शासकीय हाई स्कूल सलिहाघाट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

शासकीय हाई स्कूल सलिहाघाट में 14 नवंबर को बाल दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सलिहाघाट की सरपंच श्रीमती ऊषा पटेल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राकेश श्रीवास एवं श्री लीलाधर मांझी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा जीवन में कठिन परिश्रम, लगन एवं अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति करने के लिए प्रेरित किया।

संस्था की प्राचार्य श्रीमती रेखा देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों को विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों का भी निर्वहन करना चाहिए। विद्यालय एक ऐसा स्थान है जहाँ शिक्षा के साथ संस्कार भी प्रदान किए जाते हैं।

Oplus_131072

विद्यालय के प्रधान पाठक कृष्ण लाल चंद्रा ने अपने संबोधन में चाचा नेहरू के बच्चों के प्रति प्रेम एवं स्नेह का उल्लेख करते हुए बताया कि वे बच्चों को अत्यंत प्रिय थे और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव चिंतित रहते थे।

बाल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए मेहंदी, रंगोली एवं हस्तकला प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का संचालन बुद्धेश्वर कुमार कश्यप ने किया। इस अवसर पर संस्था में कार्यरत श्रीमती पार्वती देवांगन, विजय कुमार कश्यप, कमल किशोर देवांगन, पुष्पेंद्र खूटे, श्रीमती सीमा शशि, श्रीमती दीक्षा यादव, शशि भूषण मनहर सहित ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती ऊषा पटेल, श्रीमती उत्तरा पटेल एवं श्रीमती रेखा यादव तथा शाला विकास समिति के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Oplus_131072

कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया तथा चॉकलेट एवं पेन का वितरण किया गया। इस प्रकार बाल दिवस का आयोजन बच्चों के लिए आनंद, उत्साह एवं प्रेरणा से परिपूर्ण रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!