छत्तीसगढ़भटगॉवसारंगढ़

वोट बचाओ देश बचाओ—- जन चौपाल भटगांव में संपन्न

वोट बचाओ देश बचाओ—- जन चौपाल भटगांव में संपन्न

भटगांव——- नगर भटगांव में जन चौपाल के माध्यम से ब्लॉक, स्तरीय कांग्रेस का कार्यक्रम शीतला चौक भटगांव में वोट बचाओ देश बचाओ का आयोजन रखा गया जिसमें ब्लॉक के सभी कांग्रेसी शामिल हुए यह कार्यक्रम पूरे देश में चल रहा है इसी तारतम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश संगठन के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के मार्गदर्शन में भटगांव मंडल के अध्यक्ष रामानंद हिरवानी के नेतृत्व में रखा गया जिसमें लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा एवं निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गयाl

Oplus_131072

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल कांग्रेस के अध्यक्ष रामानंद हिरवानी ने कहा कि आज देश में ऐसी स्थिति पैदा हो गई है कि हमें अपने वोट को बचाना पड़ रहा है इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है हमारे देश में आज कुछ भी सुरक्षित नहीं है हमारे देश के युवा लड़के पढ़ लिखकर नौकरी की तलाश में लगे हैं जिसे दिल्ली में मारपीट किया जा रहा है जेल में डाला जा रहा है यह है हमारे देश की स्थिति अब उसे कौन बचाएगा या हमें कौन बचाएगा बस हमारे पास अपना वोट है जो देश बदल सकता है और देश की तस्वीर बदल सकता है आगे हिरवानी ने कहा संगठन सर्वोपरि है और संगठन हमारी शक्ति है इस बात पर सब का ध्यान केंद्रित करते हुए राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी जी के संदेश को भटगांव मंडल की जन-जन तक पहुंचाने की अपील किया और वोट के प्रति सतर्क रहने की बात कही इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेमीचंद केसरवानी, राम शय बघेल लता जटवार कांग्रेस पार्षद रेणु सोनी व कांग्रेस पार्षद दुर्गेश्वरी हिरवानी ,महिला ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष योगेश्वरी साहू राजकुमार सोनवानी मनोज टंडन एल्डरमैन सुदरlम यादव राहुल साहू सहित बड़ी संख्या में सैकड़ो कांग्रेसी शामिल रहेl

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!