छत्तीसगढ़भटगॉवसारंगढ़

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रेम भुवन प्रताप सिंह उच्चतर माध्यमिक रायगढ़ के निर्देशानुसार सेजेस भटगांव में जागरूकता शिविर का आयोजन 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रेम भुवन प्रताप सिंह उच्चतर माध्यमिक रायगढ़ के निर्देशानुसार सेजेस भटगांव में जागरूकता शिविर का आयोजन

भटगांव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायगढ़ के अध्यक्ष प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश एवं सचिव के निर्देशानुसार 14 नवम्बर बाल दिवस पर शा. प्रेम भुवन प्रताप सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव में जागरूकता शिविर किया गया जिसमें मुख्य वक्ता पुनीतराम गुरुपंच अध्यक्ष (व्यवहार न्यायाधीश) तालुका विधिक सेवा समिति भटगांव द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता शिविर के माध्यम से बच्चों को जानकारी दिया गया ।

जिसमें बताया गया की प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, संरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है, बच्चों बालकों के लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (POCSO Act), की जानकारी, बच्चों के अधिकार, बाल श्रम निषेध, नालसा डॉन योजना के अंतर्गत ( नशा पान के प्रति जागरूक ), बाल विवाह के प्रति जागरूक, टोनही प्रताड़ना अधिनियम, मोटरयान अधिनियम (नाबालिक बच्चों को वाहन नहीं चलाने की सलाह) दिया गया.

बाल शोषण एवं बच्चों के साथ होने वाले शारीरिक एवं मानसिक शोषण बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श की पहचान, बाल तस्करी जैसे गंभीर विषयों के संबंध में जानकारी, साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दिया गया और

अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया. किसी भी प्रकार के बाल शोषण या बाल

Oplus_131072
Oplus_131072

अधिकारों के उल्लंघन की जानकारी मिलने पर उचित कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को सूचित करना चाहिए। शिविर में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे PLV गजेंद्र बंजारे थाना सरसीवा, PLV दीपक कुमार थाना भटगांव, स्कूल समन्वयक विजय साहू, प्राचार्य प्रीतम भारद्वाज शिक्षक अवधेश सोनवानी, विजय खरे एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहें ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!