
शासकीय प्राथमिक शाला घाना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस।

शासकीय प्राथमिक शाला घाना में आज उत्साह और उमंग के साथ बाल दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर को बहुत सुंदर ढंग से सजाया गया था, जहां बच्चों के चेहरों पर एक अलग ही खुशी और चमक देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और चाचा नेहरू के छाया चित्र के समक्ष पूजा -अर्चना के साथ हुई ।इसके पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों सदस्यों और बच्चों का आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधान पाठक द्वारा बच्चों को बाल दिवस के महत्व और बच्चों के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्होंने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य रहे जिन्हें देखकर सभी लोग मंत्र मुग्ध हो गए तत्पश्चात कक्षा पहली के बच्चों को जोड़ना- घटाना मौखिक प्रश्न दिया गया ,सभी बच्चों द्वारा सही उत्तर दिया गया। तत्पश्चात विद्यालय में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में विजयी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बाल दिवस के इस पावन अवसर पर बच्चों के लिए विशेष मध्यान भोजन की व्यवस्था की गई।

जिसके तहत सभी बच्चों को पारंपरिकऔर स्वादिष्ट खीर -पुरी ,मीठा पड़ोसी गई बच्चों ने बड़े चावल और आनंद के साथ इस विशेष भोजन का लुत्फ उठाया।

इस सफल आयोजन में विद्यालय के प्रधान पाठक राजेश कुमार देवांगन हेमलता साहू (सहायक शिक्षिका )रामनाथ यादव (अध्यक्ष)सोनी कुर्रे, निरु कुर्रे ,गंगा प्रसाद साहू ,शिव प्रसाद टंडन ,नारायण टंडन अगिन कोमल, रविता बाई तिहारिन बाई, राजेश्वरी टंडन, मायावती साहू, सविता साहू, जीतराम टंडन एवं रसोइयों की विशेष उपस्थिति रही ,जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया अंत में सभी शिक्षकों एवं सदस्यों की उपस्थिति में शाला प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।






