भटगॉवसारंगढ़

बड़ी खबर : जुनवानी निर्मम हत्या कांड मामलें में नया मोड़,

पीड़ित परिवार ने एस पी क़ो सीबीआई सहित नार्को टेस्ट जांच की किये मांग 

बड़ी खबर : जुनवानी निर्मम हत्या कांड मामलें में नया मोड़,

पीड़ित परिवार ने एस पी क़ो सीबीआई सहित नार्को टेस्ट जांच की किये मांग 

पुलिस एवं अन्य आरोपियों पर लगाया गंभीर आरोप

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – जिले के भटगांव थाना के अंतर्गत ग्राम जुनवानी नवापारा में हुए किसान की निर्मम हत्या के मामलें में पीड़ित परिवार ने नई मोड़ ला दी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर हत्या के मामलें में आशंका जाहिर करते हुए सीबीआई और नार्को टेस्ट की मांग की है।

दरसल पीड़ित परिवार मृतक के पुत्र बलेश्वर टंडन व फुलेश्वर टंडन का कहना है कि मेरे पिता मृतक तुलसीदास टंडन की हत्या एक एकेले व्यक्ति ने नहीं बल्कि सोची-समझी एक साजिश के तहत की गई हत्या है।

आपको बता दें कि भटगांव थाना पुलिस ने इस हत्या कांड के के आरोप में 13 जुलाई 2026 क़ो एक 67 साल के बुजुर्ग सकराम कुर्रे को गिरफ्तार कर मामले की खुलासा किये और जेल भेज दिए जब इनकी जानकारी मृतक के परिजन क़ो हुई तो बड़ी संख्या मे 13 जुलाई शाम क़ो ही भटगांव थाना पहुंचकर लिखित मे आवेदन देकर मामले मे संलिप्त अन्य आरोपीयो क़ो छोड़ने व उनके ऊपर पुनः जाँच करके कार्यवाही की मांग किये थे लेकिन 1 सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई जाँच व कार्यवाही परिजनों क़ो नजर नहीं आया जिसके बाद 22 जुलाई क़ो पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे जाकर सकराम टंडन के साथ उनके पुत्र पवन कुर्रे, प्रदीप कुर्रे एवं गौतम कुर्रे पर इस घटना मे संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए इस घटना की पुनः जाँच, सी. बी. आई जाँच एवं नार्को टेस्ट की मांग किये है.

जहाँ परिजनों ने सन्देह व्यक्त किया और कहाकि इस हत्या में आरोपी के बेटों का भी हाथ है। मृतक शरीर से काफी-हट्टे-कट्टे और तंदरुस्त थे । ऐसे में आरोपी जो ठीक से चल नहीं पा रहें है वो एकेला हत्या को अंजाम नहीं दे सकता। वहीँ परिजनो ने आगे कहाकि भटगांव पुलिस उनके बेटे को पकड़कर छोड़ दिया। परिजन ने शिकायत पत्र में आरोपी के बेटे को बचाने पैसों की लेन – देन करने के भी गंभीर आरोप भटगांव पुलिस पर लगाए हैं। ऐसे में अब पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जाँच की मांग की मांग करते हुए सीबीआई जाँच सहित नार्को टेस्ट की भी मांग की है।

फिलहाल जिले के नए पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जाँच का आश्वासन दिया और कहाकि सीबीआई जांच जिला स्तर के दायरे में नहीं है इसलिए नार्को टेस्ट मजिस्ट्रियल आदेश के बाद विधिवत कराए जायेंगे। साथ ही साथ उन्होंने ए भी कहाकि तत्काल थाना प्रभारी एवं SDOP को आदेश किया गया है कि इस मामलें में और गहनता के साथ जाँच की जाए और जांच में अन्य लोंगों की भूमिका पाई जाती है तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई किया जाए।

अब देखना लाजमी होगा कि इस हत्या के मामलें में पुलिस आगे क्या कुछ कार्रवाई कर पाती है. क्या आरोप के आधार पर इस निर्मम हत्या कांड मे अन्य संलिप्त आरोपियों का खुलासा हो पायेगा? आखिर नार्को टेस्ट एवं फारेंसिस जाँच के रिपोर्ट के बाद क्या अन्य आरोपी पकड़ मे आएगा? क्या इसमें संलिप्त अन्य आरोपियों क़ो भी उम्र कैद की सजा होगी? ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!