भटगॉवसारंगढ़

*बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई पर जोर, डीईओ ने ली बिलाईगढ़ ब्लॉक की समीक्षा बैठक*

*बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई पर जोर, डीईओ ने ली बिलाईगढ़ ब्लॉक की समीक्षा बैठक*

भटगांव- सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेजेस स्कूल भटगांव में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशन में आयोजित बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संकुल प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों से शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने पिछले वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों की जानकारी लेते हुए इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित बिंदुओं के अनुसार विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास कराया जाए, ताकि परीक्षा परिणाम में अपेक्षित सुधार हो सके और अधिक से अधिक विद्यार्थी सफलता प्राप्त करें।यूनिट टेस्ट और नियमित मूल्यांकन पर जोरडीईओ ने जिले के सभी स्कूलों में नियमित रूप से यूनिट टेस्ट आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का लगातार मूल्यांकन किया जाए और जिन विषयों में बच्चे कमजोर हैं, उन पर विशेष ध्यान देकर अतिरिक्त अभ्यास कराया जाए। संकुल प्राचार्यों एवं शैक्षिक समन्वयकों को अपने अधीनस्थ स्कूलों का नियमित निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।स्कूलों की व्यवस्था और शिक्षा गुणवत्ता की भी समीक्षाजिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ-साथ अधोसंरचना, साफ-सफाई, किचन शेड, खाद्य सामग्री के सुरक्षित रखरखाव, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था एवं शौचालयों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने शिक्षकों की समय पर एवं नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अध्यापन कार्य करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई को लेकर शिक्षकों को उनके पालकों से भी नियमित संवाद करना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों की प्रगति और उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं से पालकों को अवगत कराया जा सके।खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से बढ़ेगा आत्मविश्वासडीईओ ने कहा कि पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद, वाद-विवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य सहशैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन भी आवश्यक है। इससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा और उनके भीतर आत्मविश्वास विकसित होगा।प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनाने के निर्देशबैठक में स्कूली छात्र-छात्राओं के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड शत-प्रतिशत बनाए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी से एकल शिक्षकीय एवं शिक्षक विहीन स्कूलों की जानकारी ली गई तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।डीईओ ने कक्षा 12वीं में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थियों की सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए, जो मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, ताकि उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन एवं शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराया जा सके।विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने भी संकुल प्राचार्यों को अपने अधीनस्थ स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने, विद्यालयों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी रखने तथा अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण साहू तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल संजीव कुमार राजेत्री सहित संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!