
बाल दिवस के अवसर पर मिनीमाता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरवानी में आनंद मेला का भव्य आयोजन
मेले में बच्चों ने जमकर खरीदारी की, बेचा, सीखा और की खूब मस्ती
भटगांव, बाल दिवस के अवसर पर मिनीमाता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरवानी में आनंद मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले में बच्चों ने जमकर खरीदारी की, बेचा, सीखा और खूब मस्ती की। विद्यालय परिसर में दिनभर मेले जैसा माहौल रहा।

यह आनंद मेला विद्यालय के संचालक दिलीप रात्रे एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच साधराम पटेल रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में शाला विकास समिति अध्यक्ष कुंवरराम पटेल शामिल हुए। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके स्टॉलों का निरीक्षण कर उनकी हौसला अफजाई की।

मेले में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए, जिसमें खाने-पीने की चीजों से लेकर खेल-खिलौने और हस्तशिल्प तक शामिल थे। बच्चों ने खुद दुकानदारी की, हिसाब लगाया और ग्राहकों से बातचीत की।

वहीं स्कूल के डायरेक्टर दिलीप रात्रे ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को खरीदारी-बिक्री का ज्ञान मिलता है, लाभ-हानि का समझ आता है, जिससे भविष्य में उन्हें व्यापार करने की दिशा मिलती है। सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि व्यवहारिक ज्ञान ही बच्चों को आगे बढ़ाता है — यही इस आनंद मेले का असली उद्देश्य था।

शिक्षकों का योगदान –
इस सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक आर.के. खूंटे जी, उमेश कुमार बंजारे , इन्द्रसेन नावर जी, कु. सीमा जांगड़े, श्रीमती ममता यादव, श्रीमती रंजिता टण्डन जी, किरण चर्मा , कु. दिलेश्वरी साहू , कु. प्रीति साहू , कु. तनुजा यादव, कु. सोनम टण्डन, कु. तमन्ना टण्डन, कु. अंजली जांगड़े इन सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा।
इस प्रकार के आयोजन से पढ़ाई के साथ-साथ व्यवहारिक शिक्षा भी जरूरी है। बच्चों के चेहरे की मुस्कान ही इस आनंद मेले की सबसे बड़ी सफलता रही।



