छत्तीसगढ़भटगॉवसारंगढ़

बाल दिवस पर भटगांव के समस्त शासकीय प्राथमिक शालाओं के बच्चों को निशुल्क स्कूल बैग वितरित

बाल दिवस पर भटगांव के समस्त शासकीय प्राथमिक शालाओं के बच्चों को निशुल्क स्कूल बैग वितरित

विवेकानंद पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती रुक्मणी आदित्य की अनूठी पहल; नए बैग पाकर खिले नन्हे बच्चों के चेहरे

भटगांव (सारंगढ़-बिलाईगढ़), 14 नवंबर 2026।

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत भटगांव में एक सराहनीय सामाजिक व शैक्षणिक पहल देखने को मिली। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान विवेकानंद पब्लिक स्कूल, भटगांव की डायरेक्टर श्रीमती रुक्मणी आदित्य द्वारा भटगांव के समस्त शासकीय प्राथमिक शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क स्कूल बैग का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन करना और उनकी शिक्षा में सहयोग प्रदान करना था। बाल दिवस के इस विशेष दिन पर जब बच्चों को नए स्कूल बैग मिले, तो उनके चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।

शिक्षा के प्रति समर्पण और सामाजिक सरोकार

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती रुक्मणी आदित्य ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “बच्चे देश का भविष्य हैं और प्रत्येक बच्चे को अच्छी शिक्षा व आवश्यक संसाधन मिलना उनका अधिकार है। एक छोटा सा सहयोग भी बच्चों के मन में पढ़ाई के प्रति नया उत्साह और आत्मविश्वास जगा सकता है।”

Oplus_131072

विद्यालयों के प्रधान पाठकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने डायरेक्टर श्रीमती रुक्मणी आदित्य की इस संवेदनशील पहल की प्रशंसा किये और इसे समाज के अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसपोर पर संबंधित शासकीय प्राथमिक शालाओं के शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!