
दिशा पब्लिक स्कूल रोहिना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बच्चों व स्टॉफ द्वारा रैली निकालकर क्षेत्र के लोगों को किया जागरूक
बच्चे अमर शहीदों व देशभक्तो के मनमोहक स्वरुप मे दिखे

भटगांव, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिशा पब्लिक स्कूल रोहिना में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुशीला मारुति साहू (सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य), सुदर्शन सिंह प्रधान (सरपंच रोहिना), गया राम निराला एवं रथ राम कुर्रे उपस्थित रहे। इनके कर-कमलों से ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरिता भारती (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), गौरीशंकर कर्ष संकुल समन्वयक, मोहन साहू (पालक समिति अध्यक्ष) एवं सहदेव सिदार (आदिवासी समाज प्रदेश उपाध्यक्ष) मौजूद रहे। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के निर्देशक दुर्गेश साहू एवं प्राचार्य मनोज टंडन द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

अतिथियों ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसने समारोह की शोभा में चार चांद लगा दिए।


कार्यक्रम में धर्मेंद्र साहू श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील अध्यक्ष, रूपनारायण राजपूत, प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर एवं युवा पत्रकार के. पी. पटेल, उमाशंकर धीवर एवं गणपत बंजारे सहित अन्य पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर धर्मेंद्र साहू ने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला निर्देशक दुर्गेश साहू, प्राचार्य मनोज टंडन, राजकुमारी साहू, उमा किरण, एस्टर महिपाल, बंदना मानिकपुरी, पूर्णिमा आदित्य, प्रशांत सिंह, वंदना साहू, वीना साहू, अंजली धीवर, अवंतिका सोनवानी, कंचन हिरवानी, यशवंती साहू, सरिता साहू, माधुरी बंजारे, पूर्णिमा साहू, पूर्णिमा तृप्ति, रिया, चंचल,प्रियंका, सोमनाथ, करण, सुकृता जाटवर, कान्हा सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


समारोह का आयोजन विद्यालय परिवार द्वारा गरिमापूर्ण एवं देशभक्तिपूर्ण वातावरण में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं अतिथियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।




