छत्तीसगढ़सारंगढ़

जनपद पंचायत बिलाईगढ़ परिसर में फैली गंदगी, स्वच्छता के संदेश पर उठ रहे सवाल*

*जनपद पंचायत बिलाईगढ़ परिसर में फैली गंदगी, स्वच्छता के संदेश पर उठ रहे सवाल*

बिलाईगढ़। जनपद पंचायत बिलाईगढ़ का कार्यालय परिसर इन दिनों साफ-सफाई और रखरखाव की कमी के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। विडंबना यह है कि जनपद पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी ग्राम पंचायतों को स्वच्छता बनाए रखने की सलाह देते हैं, लेकिन कार्यालय परिसर की स्थिति ही स्वच्छता के इन दावों पर सवाल खड़े करती नजर आती है।

जनपद पंचायत परिसर के भीतर बड़ी-बड़ी झाड़ियां और पेड़-पौधे उग आए हैं, जिससे पूरा परिसर जंगल जैसा दिखाई देने लगा है। परिसर की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि लंबे समय से यहां नियमित साफ-सफाई और झाड़ियों की कटाई पर ध्यान नहीं दिया गया है। यदि परिसर में कोई जंगली जानवर प्रवेश कर जाए, तो घनी झाड़ियों के कारण उसे देख पाना भी मुश्किल हो सकता है। इससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ सकती हैं।

वहीं, परिसर के भीतर पानी के पाउच, डिस्पोजल और शराब की बोतलें भी पड़े होने की बात सामने आ रही है। इस तरह की गंदगी कार्यालय परिसर की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। एक ओर जनपद पंचायत के अधिकारी ग्राम पंचायतों को अपने गांव, गली-मोहल्लों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संदेश देते हैं, वहीं दूसरी ओर जनपद पंचायत के अपने परिसर में ही साफ-सफाई की कमी दिखाई देना चिंताजनक है।

 

Oplus_131072

जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि स्वच्छता की शुरुआत स्वयं कार्यालय परिसर से की जाए। जिम्मेदार अधिकारियों को चाहिए कि परिसर में उगी झाड़ियों की कटाई कराई जाए, कचरे का उचित निपटान किया जाए तथा नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Oplus_131072

अब सवाल यह उठता है कि जब स्वच्छता का संदेश देने वाले कार्यालय का परिसर ही गंदगी और झाड़ियों से घिरा हो, तो ग्राम पंचायतों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने का उद्देश्य कैसे पूरा होगा? स्थानीय लोगों की अपेक्षा है कि संबंधित अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से लें और जनपद पंचायत परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाएं

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!