छत्तीसगढ़भटगॉवसारंगढ़

भटगांव में काली माता का हुआ भावभरा विसर्जन, डीजे-बाजे गाजे के साथ निकली भव्य यात्रा

भटगांव में काली माता का हुआ भावभरा विसर्जन, डीजे-बाजे गाजे के साथ निकली भव्य यात्रा

भटगांव। नगर पंचायत भटगांव में काली माता का विसर्जन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर महा भंडारा का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

विसर्जन यात्रा डीजे, बाजे-गाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। यात्रा जैसे ही नगर के चौक-चौराहों से गुजरी, वहां श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना कर पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया।

Oplus_131072

पूरे नगर में भक्तिमय माहौल बना रहा। माता के जयकारों से भटगांव गूंज उठा। महिलाएं, बच्चे और युवा सभी यात्रा में शामिल होकर माता का आशीर्वाद लेते नजर आए।

Oplus_131072

अंत में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ माता का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने माता से नगर में सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!