छत्तीसगढ़भटगॉवसारंगढ़

भटगांव में 17 नवंबर से होगा श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन, निकलेगी भव्य कलश यात्रा

▪️ भव्य कलश यात्रा में मयूरी कर्मा पार्टी ग्राम कटोद जिला-रायगढ़(छग)के विशेष कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी

*भटगांव में 17 नवंबर से होगा श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन, निकलेगी भव्य कलश यात्रा*

▪️ भव्य कलश यात्रा में मयूरी कर्मा पार्टी ग्राम कटोद जिला-रायगढ़(छग)के विशेष कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी 

भटगांव। नगर पंचायत भटगांव में दुबे परिवार द्वारा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन 17 नवंबर से 24 नवंबर 2026तक किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कथा के माध्यम से श्रद्धालु गण सात दिनों तक भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी की लीलाओं, भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान का रसपान करेंगे।

आयोजन का शुभारंभ 17 नवंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा। कलश यात्रा दोपहर 01 बजे केसरवानी मंगल भटगांव से प्रारंभ होकर कथा स्थल निज निवास एन डी वैष्णव हॉस्पिटल के सामने पंडाल तक पहुंचेगी। इसके पश्चात दोपहर 3:30 बजे से श्री हरि इच्छा तक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा। कथा व्यास आचार्य श्री श्री 1008 पवन कुमार त्रिपाठी जी महाराज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भागवत कथा का श्रवण कराएंगे।

आयोजन के अंतर्गत 17 नवंबर से 24 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 03 बजे से श्री हरि इच्छा तक कथा का आयोजन होगा। इस दौरान हवन, आरती, प्रसाद वितरण एवं भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

Oplus_131072

यह धार्मिक आयोजन मुकुट लाल दुबे एवं फूल दुबे के परिवार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में संजय दुबे, पंकज दुबे एवं प्रवेश दुबे सहित समस्त दुबे परिवार एवं इष्ट मित्र मीत मितान परिवार सक्रिय रूप से जुटा हुआ है। साथ ही कथा को सफल बनाने के लिए म्यूजिशियन, एंकर, पूज्य पंडित जी एवं मैनेजमेंट टीम पूर्ण परिश्रम के साथ कथा के प्रत्येक दिवस को सुंदर एवं स्मरणीय बनाए रखने के लिए पूरी व्यस्था में लगे हुए हैं।

Oplus_131072

आयोजक परिवार ने नगर पंचायत भटगांव सहित आसपास के समस्त ग्रामों के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमीयो नागरिकों से सपरिवार उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का श्रवण करने तथा धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!