
ब्रेकिंग न्यूज़ : जुनवानी नवापारा में एक किसान की हत्या,पूरे गांव में दहशत का माहौल
जाँच हेतु भटगांव पुलिस सहित डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम पहुंची
आखिर इस घटना क़ो अंजाम किसने दिया? इसके पीछे कौन है?
अब जाँच के बाद होगी कार्यवाही, संदिग्ध व्यक्तियों की पूछताछ जारी

सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले के भटगांव थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत जुनवानी नवापारा में एक किसान की हत्या का वारदात सामने आया है।


वहीँ इस घटना के बाद गांव वालों मे दशहत का माहौल है.पुलिस क़ो सूचना मिलते ही बिलाईगढ़ एसडीओपी और भटगांव थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची.

मृतक की पहचान गांव निवासी तुलसीदास टंडन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तुलसीदास शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे तिल की फसल लगाने के लिए खेत गए थे। देर शाम तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। जब वे खेत पहुंचे तो वहां संदिग्ध हालत मे शव मिला।

पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। वहीँ मृत व्यक्ति के सीने मे गैती से वार कर मारने की बात की जा रही है लेकिन पोस्ट पार्टम के पश्चात ही मृत्यु के कारणों का पता चल पायेगा.अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जाँच की कार्यवाही किया जा रहा है.

अब जाँच एवं रिपोर्ट के पश्चात ही इस घटना का खुलासा हो पायेगा. संदिग्ध व्यक्तियों की पूछताछ जारी है. आखिर इस घटना क़ो अंजाम किसने दिया? इसके पीछे किसका हाथ है ?






