
सारंगढ़ में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के लिए भूमि पूजन समारोह सम्पन्न,
05 कुण्डीय महायज्ञ में दी गई आहुतियां

सारंगढ़, परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा, परम वंदनीया माता जी के सूक्ष्म संरक्षण में होने वाले 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ हेतु यज्ञशाला का भूमि पूजन समारोह सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे से 05 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ से हुई। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां दीं गई । इसके बाद 1बजे से अतिथियों के कर कमलों से विधि-विधान के साथ यज्ञशाला का भूमि पूजन किया गया। भोजन पश्चात संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें गायत्री परिवार के पदाधिकारियों ने महायज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला। गोष्ठी के उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

समारोह में ये अतिथि रहे उपस्थित –

मुख्य अतिथि के रूप में मा. तोखन साहू जी, मा. केन्द्रीय राज्य मंत्री शहरी विकास, भारत सरकार, अतिविशिष्ट अतिथि मा. राधेश्याम राठिया जी, सांसद लोकसभा क्षेत्र रायगढ़, अध्यक्षता मा. आदर्श वर्मा दीदी जी, रायपुर जोन प्रभारी गायत्री परिवार रायपुर ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सारंगढ़ श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, विधायक बिलाईगढ़ कविता प्राण लहरे, पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय जी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा जगन्नाथ पाणिग्राही जी, जिलाध्यक्ष भाजपा ज्योति पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष मा. सुभाष जालान जी, पूर्व विधायक कामदा जोल्ह, जवाहर नायक जी, श्रीमती केरा बाई मनहर सहित अन्य विशिष्ट अतिथि व बड़ी संख्या में जिले के गायत्री परिजन व श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन दिनांक 04.12.2026 से 07.12.2026 तक किया जाएगा। आयोजक अखिल विश्व गायत्री परिवार, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने सभी श्रद्धालुओं से महायज्ञ में शामिल होने की अपील की है।



