भटगांव में शिव महापुराण कथा का तीसरा दिन आज
शतरुद्र संहिता, शिव सति कथा और महामृत्युंजय कथा का वाचन
14 नवम्बर को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ हुआ शिव महा पुराण कथा

भटगांव।नगर पंचायत भटगांव के देवांगन धर्मशाला, नया हटरी में चल रही शिव महापुराण कथा का आज तीसरा दिन है। कथा व्यास पं. देवी दयाल चतुर्वेदी जी (कोरबा वाले) आज श्रद्धालुओं को शिव कथा का रसपान कराये.

आज सोमवार, दिनांक 16.11.2026 को शतरुद्र संहिता, शिव सति कथा, शक्ति पट कथा और महामृत्युंजय कथा का वाचन हुआ ।

बता दें, यह कथा 14 नवंबर से शुरू हुई है और 20 नवंबर 2026 तक चलेगी। कथा स्व. चिरंजीव लाल नामदेव, स्व. श्रीमती चारो बाई नामदेव की स्मृति में आयोजित की जा रही है। मुख्य यजमान सुरेश – मनीषा नामदेव हैं।


पहले दो दिनों में कलश यात्रा, वेदी पूजन, रुद्र संहिता, शिव शक्ति बोध कथा और शिवरात्रि महिमा की कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे भटगांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।





