छत्तीसगढ़भटगॉवसारंगढ़

भटगांव में बाल दिवस पर आनंद मेला का आयोजन,

छात्राओं के पकवानों की हुई जमकर तारीफ

भटगांव में बाल दिवस पर आनंद मेला का आयोजन,

छात्राओं के पकवानों की हुई जमकर तारीफ

भटगांव। नगर पंचायत भटगांव स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर आनंद मेला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाला विकास समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार पटेल ने सरस्वती माता की पूजा-अर्चना कर एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया।

इस अवसर पर शाला विकास समिति के सदस्य, पालकगण, विद्यालय की प्राचार्य निरूपमा केशरवानी एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

आनंद मेला में छात्राओं ने अपने-अपने स्टॉल पर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पकवान बनाए। पालकगण एवं शिक्षकगण ने छात्राओं द्वारा बनाए गए पकवानों का जमकर लुत्फ उठाया और उनकी सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों द्वारा सभी बच्चों को पेन वितरित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उत्साह और आनंद का माहौल बना रहा।

Oplus_131072
Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!