भटगॉवसारंगढ़

आयुष्मान भारत योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला 19वें से 12वें स्थान पर पहुंचा

आयुष्मान भारत योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला 19वें से 12वें स्थान पर पहुंचा

1 माह में 7 पायदान का सुधार; 94% पंजीयन लक्ष्य हुआ पूरा

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 जून 2026/आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले ने सुधारात्मक सफलता हासिल की है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कुशल नेतृत्व एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव के सतत मार्गदर्शन में जिले ने राज्य स्तरीय रैंकिंग में शानदार सुधार दर्ज करते हुए मात्र एक माह में 19वें स्थान से 12वें स्थान पर पहुंचकर 7 पायदान की छलांग लगाई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड पंजीयन अभियान को मिशन मोड में संचालित किया गया। जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया गया तथा लोगों को योजना के प्रति जागरूक किया गया। लगातार किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि जिले में अब तक लगभग 94 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड पंजीयन का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव ने बताया कि एक माह पूर्व आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीयन कार्य में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला राज्य स्तर की रैंकिंग में 19वें स्थान पर था। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन, स्वास्थ्य विभाग की टीमों की मेहनत तथा मैदानी स्तर पर चलाए गए विशेष अभियान के परिणामस्वरूप जिला अब 12वें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 94 प्रतिशत से अधिक पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जा चुका है तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए अभियान लगातार जारी है।

 

आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को सूचीबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है। जिले में पंजीयन प्रतिशत बढ़ने से अब अधिक संख्या में नागरिक इस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने शेष बचे पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे शीघ्र अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, सेवा सेतु (पुराना नाम चॉइस सेंटर अथवा कॉमन सर्विस सेंटर) में पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस महत्वपूर्ण योजना के लाभ से वंचित न रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!