
सामाजिक जनजागृति एवं सद्भावना का संदेश देता दीप यज्ञ संपन्न
भटगांव, गायत्री प्रज्ञापीठ भटगांव के तत्वावधान में वार्ड क्रमांक 1, सिंघी चुआं रोड में श्रद्धा, उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच दीप यज्ञ का आयोजन किया गया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त विभिन्न सामाजिक समस्याओं एवं ज्वलंत मुद्दों के प्रति जन-जागृति लाना, लोगों में नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारियों, आपसी सहयोग, सद्भावना एवं सकारात्मक सोच का विकास करना रहा।

कार्यक्रम में मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिकों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

दीप यज्ञ के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि समाज में परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से होती है.






