
शा. मिडिल स्कूल चुरेला हेड मास्टर क्षमा साव आचार्य शिरोमणि सम्मान से हुई सम्मानित
शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा आचार्य शिरोमणि सम्मान 2026 से सम्मानित
भटगांव , विकासखंड बिलाईगढ़ के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चुरेला में पदस्थ प्रधान पाठक श्रीमती क्षमा साव को रायपुर के वृंदावन हाल में आयोजित सम्मान समारोह में शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा आचार्य शिरोमणि सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान प्रधान पाठक श्रीमती क्षमा साव द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचार, वृक्षारोपण और समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

यह सम्मान रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी एम.जी. सतीश कुमार, पूर्व सचिव शिक्षा आयोग एन.के. अग्रवाल द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स सतीश तौरानी एवं संस्थापक शकुंतला फाउंडेशन स्मिता सिंह सहित शकुंतला फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस सफलता हेतु भटगांव एवं बिलाईगढ़ अंचल के शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए है.






