
विवेकानंद पब्लिक स्कूल भटगांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन

कार्यक्रम एवं श्रावण मास के उपलक्ष्य में शिव-पार्वती वेशभूषा का किया आयोजन

भटगांव, विवेकानंद पब्लिक स्कूल भटगांव में हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन पर्व को धूमधाम से मनाया गया.

वहीं श्रावण मास के उपलक्ष्य में शिव-पार्वती वेशभूषा का विशेष आयोजन किया गया. इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्य, और आपसी सदभाव के साथ ही बच्चो को अपनी पौराणिक कथाओं, सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक से सहज और रोचक तरीके से जोड़ना था। इस विशेष गतिविधियों में बच्चो ने भगवान शिव और माता पार्वती के सुंदर रूप धारण कर हर किसी का मन मोह लिया।

छात्राओ ने अपने सहपाठियों (छात्रों) की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांध कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, जबकि छात्रो ने उनकी रक्षा और सम्मान करने का वचन दिया।


इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के डायरेक्टर रूक्मणी आदित्य, प्रिंसिपल नरेश पटेल, वाईस प्रिंसिपल किरण पटेल, सुक्रीता प्रधान, निर्मला अजगल्ले, साधना महंत, भगवती यादव, पल्लवी पटेल, मुस्कान जायसवाल, प्रतिमा जायसवाल, श्रद्धा केशरवानी, सोनिका केशरवानी सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





