
त्रैमासिक परीक्षा के प्रश्नपत्र नहीं मिलने पर शिक्षकों और पालकों में नाराजगी-प्रवेश दुबे
समग्र शिक्षा से प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने या मुद्रण राशि जारी करने की मांग प्रवेश दुबे ने कहा छात्रों और शिक्षकों के साथ अन्याय

भटगांव, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में कक्षा 1 से 8 वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाएं 21 सितंबर 2026 से प्रारंभ की गई है. उपलब्ध परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं की परीक्षाएं 21 से 26 सितंबर तक निर्धारित है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रवेश दुबे ने विद्यालयों में त्रैमासिक परीक्षा के लिए मुद्रित प्रश्न पत्र उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए इसे छात्रों और शिक्षकों के हित में गंभीर समस्या बताया है। वरिष्ठ कांग्रेसि नेता का कहना है कि यदि परीक्षा के लिए निर्धारित प्रश्न पत्र विद्यालयों को समय पर उपलब्ध नहीं कराया जाते हैं तो कई स्कूलों में शिक्षकों को ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न पत्र लिखकर परीक्षा कराने जैसी वैकल्पिक व्यस्था करनी पड़ सकती है। इससे परीक्षा के निर्धारित समय का एक हिस्सा प्रश्न लिखने और उतारने में खर्च होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के लिए ब्लैक बोर्ड से प्रश्न उतरना अतिरिक्त कठिनाई पैदा कर सकता है. वहीं एक ही शिक्षक को अलग अलग कक्षाओं के प्रश्न लिखने पढ़ने की स्थिति में परीक्षा संचालन और नियमित शैक्षणिक गतिविधिया भी प्रभावित हो सकती है।
परीक्षा के लिए आवश्यक प्रश्न पत्र की व्यस्था समय पर होनी चाहिए –
एक तरफ शासन गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की बात करता है दूसरी तरफ परीक्षा के समय तक प्रश्न पत्र उपलब्ध नहीं होना चिंता का विषय है.

