*विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व*
भटगांव, विवेकानंद पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों, फूलों और सुंदर झांकियों से सजाया गया था।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर रूक्मणी आदित्य एवं प्रिंसिपल नरेश पटेल द्वारा दीप प्रज्वलन और भगवान श्रीकृष्ण की आरती के साथ हुआ। जन्माष्टमी के इस विशेष आयोजन में सभी कक्षाओ के बच्चे राधा और कृष्ण, गोपिया, सुदामा इत्यादि की मनमोहक पोशाकों में सजकर पहुंचे, जिससे पूरा परिसर ‘जय श्री कृष्णा’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने कई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां जैसे – रासलीला और नृत्य, मटकी फोड़ प्रतियोगिता, संगीत व नाटक का आयोजन, जो कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पालकगण कार्यक्रम की खूब सराहना किये।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों को जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने छात्रों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और ‘भगवद्गीता’ के निष्काम कर्म के संदेश से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात सभी बच्चों में प्रसाद वितरित किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के डायरेक्टर रूक्मणी आदित्य, प्रिंसिपल नरेश पटेल, वाईस प्रिंसिपल किरण पटेल सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







