
नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, रचनात्मकता और उत्साह ने मोहा सबका मन;
Fun Fair एवं Science Exhibition में दिखा बच्चों का हुनर
भटगांव। Career Point National School, भटगांव की डायरेक्टर श्रीमती प्रियंका चौहान जी एवं डायरेक्टर नरेश चौहान जी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर Fun Fair एवं Science Exhibition 2026 का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने और उन्हें किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर व्यावहारिक अनुभव देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच एवं आत्मविश्वास का शानदार परिचय दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बी ई ओ, विशिष्ट अतिथि प्रकाश सोनी जी (ABEO/BRCC, बिलाईगढ़) उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रीतम भारद्वाज जी (प्राचार्य, सेजेस स्कूल भटगांव), विजय कुमार साहू जी (संकुल समन्वयक), विजय कुमार खरे जी (व्याख्याता, सेजेस स्कूल भटगांव), जीतेन्द्र दास वैष्णव इत्यादि शामिल हुए.

वहीं पत्रकार बंधुओं में धर्मेंद्र साहू, के. पी. पटेल, सुरेश रघु, संदीप पटेल,अनिल जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
बच्चों की प्रतिभा को मिला खुला आसमान

कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों, नवीन विचारों एवं रचनात्मक परियोजनाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने अपने-अपने मॉडल की कार्यप्रणाली और उपयोगिता को अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत किया। उनकी जिज्ञासा, मेहनत और प्रस्तुतीकरण देखकर अतिथियों ने विद्यार्थियों की सराहना की।

विद्यालय का यह प्रयास इस सोच को दर्शाता है कि वास्तविक शिक्षा वही है, जो बच्चों को सोचने, समझने, सवाल पूछने और स्वयं कुछ नया करने के लिए प्रेरित करे।

विज्ञान प्रदर्शनी के साथ आयोजित Fun Fair ने समारोह में चार चांद लगा दिए। विभिन्न आकर्षक स्टॉलों, खान-पान की व्यवस्थाओं एवं मनोरंजक गतिविधियों ने पूरे विद्यालय परिसर को उत्सवमय बना दिया। विद्यार्थियों ने स्टॉल संचालन, आपसी सहयोग, संवाद और प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण कौशलों का भी अनुभव प्राप्त किया। बाल दिवस का यह आयोजन बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ सीखने का भी अनूठा अवसर बना।
विद्यार्थियों के द्वारा लगभग 34 स्टाल लगाए गए थे जिसमें उनके द्वारा 70600 रु की बिक्री कार्यक्रम के अंत तक किया गया

मेधावी विद्यार्थियों का मोमेंटो देकर किया सम्मान –
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को अतिथियों एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा मोमेंटो भेंट कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस सम्मान समारोह ने अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।
विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य सर्वांगीण विकास

डायरेक्टर श्रीमती प्रियंका चौहान जी एवं डायरेक्टर नरेश चौहान जी ने अपने मार्गदर्शन के माध्यम से सदैव इस बात पर बल दिया है कि विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक संस्कार, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं व्यावहारिक कौशल भी प्रदान किए जाएं।

उनके मार्गदर्शन में विद्यालय लगातार ऐसे आयोजन करता आ रहा है, जिनसे विद्यार्थियों को अपनी छिपी हुई प्रतिभा पहचानने और उसे विकसित करने का अवसर मिलता है। विद्यालय का लक्ष्य प्रत्येक विद्यार्थी को शिक्षा के साथ-साथ जीवन के हर क्षेत्र में सक्षम बनाना है।
शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान –

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव शंकर कटकवार, देवानंद साहू राहुल आदित्य,कुंदन बंजारे, देवदत्त खंडेलकर श्रीमती ममता केशरवानी, टिकेश्वरी साहू,रविशंकर, लक्ष्मी लता साहू, पूजा साहू, चंचल यादव,उमा कर्ष, कल्पना टंडन,अंजू यादव, रितेश्वरी सिंह, खुशबू बर्मन, मनीषा आदित्य, सविता जायसवाल, भूमिका धीवर, सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।
अतिथियों ने बढ़ाया विद्यार्थियों का मनोबल –

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विज्ञान प्रदर्शनी एवं विद्यार्थियों की विभिन्न प्रस्तुतियों का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में नई सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकगणों के प्रयासों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

वहीं कार्यक्रम का समापन प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर एवं पत्रकार के. पी. पटेल एवं सह संचालक श्रीमती प्रमोदिनी पटेल ने बच्चों को इस कार्यक्रम के प्रति जागरूक करते हुए किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों के पढ़ाई के साथ साथ अन्य एक्स्ट्रा टैलेंट का विकास होता है जिससे इस प्रकार के कार्यक्रम के भागीदारी से बच्चों मे सर्वांगीण विकास सुनिश्चित है अतः सभी बच्चों को स्कूल के सभी कार्यक्रम जैसे खेलकूद, आनंद मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि मे हिस्सा लेना जरुरी है । विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Career Point National School, भटगांव का यह आयोजन इस संदेश के साथ यादगार बना कि प्रत्येक बच्चे के भीतर एक विशेष प्रतिभा छिपी होती है। जरूरत है तो बस उसे पहचानने, प्रोत्साहित करने और सही दिशा देने की। यही सोच एक बेहतर शिक्षित, संस्कारवान और आत्मविश्वासी पीढ़ी के निर्माण का आधार है।



