
सारंगढ़ में 16 नवंबर को मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस
सांसद राधेश्याम राठिया होंगे मुख्य अतिथि, प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा सहित जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 15 नवंबर 2026। जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से जिले में 16 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम सुबह 10 बजे शासकीय पंडित लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय, सारंगढ़ में आयोजित होगा। कार्यक्रम में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा, वित्त, वाणिज्यिक कर (आबकारी को छोड़कर), आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े और बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडेय और नगर पालिका सारंगढ़ अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे सहित जनपद पंचायतों एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष, जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्य तथा जिले के अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय समाज के इतिहास, अस्मिता और देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उसके योगदान को स्मरण करने का अवसर है। यह दिन जनजातीय नायकों के संघर्ष, साहस और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ उनकी विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान व्यक्त करने का संदेश देता है। जिला स्तरीय आयोजन के माध्यम से जनजातीय गौरव और समाज के योगदान को रेखांकित किया जाएगा।




कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने जिले के नागरिकों को आमंत्रित किया है। प्रशासन ने नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।

