छत्तीसगढ़भटगॉवसारंगढ़

लोटस पब्लिक स्कूल की साइंस एग्जीबिशन में नन्हे वैज्ञानिकों का जलवा,

विद्यार्थियों ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

लोटस पब्लिक स्कूल की साइंस एग्जीबिशन में नन्हे वैज्ञानिकों का जलवा,

विद्यार्थियों ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

विधायक कविता प्राण लहरे ने की सराहना, कहा – सुना था लोटस का नाम, आज विद्यालय आकर इसकी शैक्षणिक गतिविधियों को करीब से देखने का अवसर मिला

भटगांव। बाल दिवस के अवसर पर लोटस पब्लिक स्कूल, भटगांव द्वारा 14 नवंबर को बंगला भाठा मैदान में भव्य फन फेयर एवं साइंस एग्जीबिशन 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विज्ञान, स्वास्थ्य, नवाचार एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा संचालित स्वास्थ्य जांच शिविर रहा, जिसने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत भटगांव के अध्यक्ष विक्रम कुर्रे ने की।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष भटगांव धीरज सिंह दीक्षित, नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, , बीईओ बिलाईगढ़, नोडल अधिकारी प्रियतम भारद्वाज, CSC विजय साहू, पत्रकार धर्मेंद्र साहू, रामदुलार साहू,के. पी. पटेल, संदीप पटेल, सुरेश रघु,योगेश जायसवाल,अनिल जायसवाल,स्कूल मैनेजमेंट कमेटी SAGES के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, तुलसी आदित्य, श्यामा साहू , रमा पटेल सहित सभी पार्षद एवं एल्डरमैन उपस्थित रहे।

विधायक कविता प्राण लहरे ने की विद्यालय एवं बच्चों की प्रतिभा की सराहना

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति एवं विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इतने छोटे-छोटे बच्चे अंग्रेजी में जिस आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रख रहे हैं और इतने अच्छे विज्ञान मॉडल बनाकर उनकी कार्यप्रणाली समझा रहे हैं, यह वास्तव में सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि मैंने लोटस पब्लिक स्कूल का नाम भटगांव क्षेत्र में काफी सुना था। आज विद्यालय के कार्यक्रम में आकर बच्चों की प्रतिभा, उनकी अंग्रेजी में प्रस्तुति एवं विज्ञान मॉडलों को करीब से देखने का अवसर मिला। वास्तव में लोटस पब्लिक स्कूल बहुत अच्छा कार्य कर रहा है और क्षेत्र के लिए एक अच्छी शैक्षणिक पहचान बना रहा है।

विधायक ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे अवसर और उचित मार्गदर्शन मिलते रहें तो यही बच्चे भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाएंगे।

विद्यार्थियों ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, अतिथि हुए प्रभावित

Oplus_131072

कार्यक्रम का सबसे विशेष एवं सराहनीय आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर रहा। इसमें विद्यार्थियों ने मार्गदर्शन के अंतर्गत लोगों का ब्लड प्रेशर (BP), ब्लड ग्रुप, पल्स रेट, वजन एवं लंबाई मापने जैसी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई।

छोटे-छोटे विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जांच की प्रक्रिया समझते और व्यावहारिक रूप से गतिविधियों को करते देखकर अतिथियों ने उनकी खूब सराहना की। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ स्वास्थ्य जागरूकता एवं व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।

विज्ञान मॉडलों ने अतिथियों को किया प्रभावित

विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मानव श्वसन तंत्र, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, ज्वालामुखी, सौरमंडल, ग्रीनहाउस सहित अनेक आकर्षक विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए गए। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली एवं वैज्ञानिक सिद्धांतों को समझाया।

अतिथियों ने बच्चों की कम उम्र में इतनी अच्छी प्रस्तुति, वैज्ञानिक समझ एवं आत्मविश्वास को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इतने छोटे बच्चों द्वारा विज्ञान के विषयों को इतनी सरलता एवं आत्मविश्वास से प्रस्तुत करना प्रशंसनीय है।

साइंस एग्जीबिशन की सफलता में शिक्षकों का विशेष योगदान

इस भव्य विज्ञान प्रदर्शनी को सफल एवं आकर्षक बनाने में विद्यालय के शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यार्थियों को विज्ञान मॉडल तैयार कराने, उनके विषयों को समझाने, प्रस्तुति का अभ्यास कराने एवं प्रदर्शनी के दौरान प्रत्येक मॉडल की जानकारी देने में शिक्षकों ने विशेष मेहनत की।

इसमें विक्की यादव, किरण मैम, अंशु मैम, कौशिक सर, सिमरन मैम, प्रवीण सर, दिनेश सर, मानसी मैम, वीरेंद्र सर, अनीता मैम, विमला मैम, अंजली मैम, सनत सर, दीप्ति मैम, रीफिन मैम एवं सुमन मैम का विशेष योगदान रहा।

सभी शिक्षकों ने अपने-अपने स्तर पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनकी कल्पनाओं को विज्ञान के मॉडलों का रूप देने में सहयोग किया। शिक्षकों के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं मेहनत के परिणामस्वरूप विद्यार्थियों ने अतिथियों के सामने आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा प्रस्तुत की।

फन फेयर में अभिभावकों की भी रही उत्साहपूर्ण सहभागिता

विज्ञान प्रदर्शनी के साथ आयोजित फन फेयर में विभिन्न मनोरंजक स्टॉल, खेल एवं गतिविधियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभिभावकों के लिए आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता ‘LOTUS का ताज – किसके सिर सजेगा?’ ने भी कार्यक्रम में उत्साह और मनोरंजन का माहौल बनाया।

डायरेक्टर लक्ष्मी साहू ने कहा – शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान देना हमारा उद्देश्य

विद्यालय के डायरेक्टर लक्ष्मी साहू ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल बच्चों को किताबी शिक्षा देना नहीं, बल्कि उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, स्वास्थ्य जागरूकता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं व्यावहारिक ज्ञान विकसित करना है।

उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही कल के डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक एवं देश का भविष्य हैं। यदि बच्चों को सही मार्गदर्शन और अवसर दिया जाए तो वे अपनी प्रतिभा से नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रकार के आयोजन बच्चों को सीखने, समझने, प्रयोग करने और अपनी प्रतिभा को समाज के सामने प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करते हैं।

पूरी LOTUS FAMILY की मेहनत से सफल हुआ आयोजन

कार्यक्रम के सफल एवं भव्य आयोजन में समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं टीम भावना की सराहना की।

डायरेक्टर लक्ष्मी साहू ने कार्यक्रम में पधारे सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं समस्त विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

लोटस पब्लिक स्कूल का यह आयोजन इस बात का उदाहरण बना कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि वास्तविक जीवन में ज्ञान के उपयोग, स्वास्थ्य जागरूकता, वैज्ञानिक सोच और नवाचार के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास का माध्यम है।

“LOTUS का ताज” प्रतियोगिता की विजेता भव्या बेन पटेल रहीं, जिन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए विजेता का ताज पहनाकर सम्मानित किया गया।

*एडिटर – प्रज्ञा 24 न्यूज़ छत्तीसगढ़, प्रखर इंडिया न्यूज़ – वेब पोर्टल/ यूट्यूब चैनल*

*ब्यूरोचीफ/रिपोर्टर – समाचार नेशन टीवी चैनल, दैनिक पिपुल्स समाचार, नवप्रदेश से*

*के. पी. पटेल की खास रिपोर्ट*

*9770561999*

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!