गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री मंदिर मे 1 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व दीप महायज्ञ का आयोजन
गुरु पूर्णिमा क़ो यादगार पल बनाने के लिए प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर व पत्रकार ने किया 10 पौधारोपण

भटगांव : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ गायत्री मंदिर मे 1 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया जहाँ परम पूज्य गुरुदेव, माताजी एवं माँ गायत्री का विधिवत पूजा अर्चना कर हवन यज्ञ किया गया और कई संस्कार निःशुल्क भी कराये गए. वहीँ संध्याकालीन बेला मे दीप महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया जहाँ गायत्री परिजन के महिला मण्डल, युवा मण्डल एवं भाजपा के कार्यकर्तागण बड़ी संख्या मे कार्यक्रम मे शामिल होकर गुरु पूर्णिमा क़ो धूमधाम से मनाया. जहाँ नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, भाजपा मण्डल अध्यक्ष धीरज दीक्षित, पार्षद प्रतिनिधि रमा पटेल, रेवती चंद्र सहित भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्त्ता और गायत्री परिजन उपस्थित रहे.

वहीँ इस अवसर पर प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर व युवा पत्रकार के. पी. पटेल ने अपने परिवार के साथ 10 प्रकार के गुड़हल पौधों का रोपण किया और आज के दिन क़ो यादगार बनाया.



