भटगॉवसारंगढ़

प्राइवेट स्कूल मनेजमेंट एसोसिएशन सारंगढ़ बिलाईगढ़ के शिकायत एवं मांग पर DEO कार्यालय से हटाए गए दो कर्मचारी 

मान्यता प्रभारी पंकज साहू एवं RTE प्रभारी तरुण रात्रे क़ो किया पद मुक्त

प्राइवेट स्कूल मनेजमेंट एसोसिएशन सारंगढ़ बिलाईगढ़ के शिकायत  व मांग पर DEO कार्यालय से हटाए गए दो कर्मचारी 

मान्यता प्रभारी पंकज साहू एवं RTE प्रभारी तरुण रात्रे क़ो किया पद मुक्त

चंद्र भूषण बंजारे सहायक ग्रेड 01 एवं राजेश डहरिया डाटा एंट्री ओपरेटर क़ो सौंपा कार्यभार   

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : प्राइवेट स्कूल मनेजमेंट एसोसिएशन सारंगढ़ बिलाईगढ़ के शिकायत के आधार पर DEO कार्यालय लम्बे समय से पदस्थ दो कर्मचारी मान्यता प्रभारी पंकज साहू एवं RTE प्रभारी तरुण रात्रे क़ो उनके पद से हटाए गए.

एसोसिएशन के सदस्यों ने जिला शिक्षा अधिकारी को दोनों कर्मचारी की लिखित मे शिकायत पत्र दिनांक 09/06/2026 को प्रस्तुत किया और इस पत्र में दो कर्मचारियों को हटाने की मांग की गई थी.दोनों कर्मचारी ऊपर निम्न आरोप लगाए गए थे –

1. RTE प्रभारी तरुण रात्रे पर आरोप:

– अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं कर रहे हैं।

– फोन रिसीव नहीं करते, अनावश्यक रूप से कार्यालय बुलाते हैं।

– निर्धारित समय-सीमा में कार्य नहीं करते।

– लोक शिक्षण संचालनालय के आदेश के बाद भी स्कूलों द्वारा जमा दस्तावेजों का प्रमाणीकरण कर DPI को नहीं भेजा, जिससे 2025 से पहले की RTE की लंबित राशि भुगतान नहीं हुई। इसका कारण केवल RTE प्रभारी तरुण रात्रे को बताया गया है।

2. संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज साहू पर आरोप –

– स्कूलों की मान्यता का महत्वपूर्ण कार्य दिया गया है।

– पद का दुरुपयोग करते हुए मान्यता जारी करने हेतु मोटी रकम की मांग का आरोप लगा है ।

– शासन के आदेशानुसार लंबे समय से जमे कर्मचारियों का परिवर्तन किया जाना है, पर ये जिला बनने के समय से पदस्थ थे ।

वहीँ एसोसिएशन की मांग पर जिला शिक्षा अधिकारी जे. आर. डहरिया ने तत्काल जाँच व कार्यवाही करते हुए दिनांक 10 जून 20226 क़ो आदेश जारी करते हुए

RTE शाखा में पदस्थ तरुण रात्रे एवं संविदा कर्मचारी पंकज साहू को कार्यालय के दायित्वों से हटाकर दूसरे कर्मचारी क़ो कार्यभार सौंपा गया ताकि स्कूल संचालकों के कार्य समयबद्ध एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।

वहीँ दोनों कर्मचारियों क़ो हटाने के मांग हेतु प्राइवेट स्कूल मनेजमेंट एसोसिएशन सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के सभी सदस्य उपस्थित रहे और इस आवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा तुरंत कार्यवाही किया गया.

 

Oplus_131072
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!