छत्तीसगढ़सारंगढ़

बिना लाइसेंस कीटनाशक विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाई, भंडारित कीटनाशक जब्त

बिना लाइसेंस कीटनाशक विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाई, भंडारित कीटनाशक जब्त

किसानों को गुणवत्तायुक्त एवं मानक स्तर के कीटनाशक उपलब्ध कराने कृषि विभाग की टीम ने किया निरीक्षण

बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम बेंगपाली में बिना वैध अनुज्ञप्ति के कीटनाशक विक्रय का मामला सामने आया

सारंगढ़–बिलाईगढ़, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार एवं उप संचालक कृषि श्री आशुतोष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त एवं मानक स्तर के कीटनाशक उपलब्ध कराने तथा अनधिकृत रूप से कीटनाशकों के विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कृषि विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कृषि विभाग की टीम ने विकासखंड बिलाईगढ़ के विभिन्न कीटनाशक विक्रय संस्थानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान ग्राम बेंगपाली में देवेन्द्र साहू द्वारा बिना वैध अनुज्ञप्ति के कीटनाशक विक्रय किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान देवेन्द्र साहू को बिना लाइसेंस के कीटनाशकों का विक्रय करते पाया गया। इस पर विभागीय टीम ने मौके पर भंडारित कीटनाशकों की नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की। जब्त की गई सामग्री को संबंधित व्यक्ति के सुपुर्द किया गया।

कृषि विभाग की टीम द्वारा कीटनाशकों की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूना भी लिया गया, जिसे परीक्षण हेतु अधिकृत प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे कीटनाशक एवं अन्य कृषि आदान केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें तथा खरीदारी के समय बिल अवश्य प्राप्त करें। विभाग द्वारा जिले में कृषि आदानों की गुणवत्ता और विक्रय व्यवस्था की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि किसानों को गुणवत्तायुक्त सामग्री उपलब्ध हो सके।

निरीक्षण एवं कार्रवाई के दौरान जिला निरीक्षक श्री जयप्रकाश गुप्ता, कृषि विकास अधिकारी श्री उमेंद्र साहू, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री दीनानाथ साहू, श्री मायाराम जोल्हे तथा ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर श्री प्रकाश कुमार थवाईत उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!