
तिरुपति बालाजी से लौटने पर भाजपा पदाधिकारियों का नगर पंचायत में भव्य स्वागत
नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे ने श्रीफल एवं साल भेंट कर किया आत्मीय स्वागत
भटगांव। तिरुपति बालाजी के दर्शन करके लौटे भाजपा के जिला मंत्री रेवती चंद्र जी, मंडल अध्यक्ष धीरज दीक्षित जी एवं मंडल महामंत्री श्याम साहू जी का नगर पंचायत कार्यालय भटगांव में आत्मीय स्वागत किया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे एवं समस्त पार्षदगण द्वारा श्रीफल एवं साल भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तिरुपति यात्रा से लौटे अतिथियों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और नगर के विकास में सबके सहयोग की बात कही।
स्वागत समारोह के दौरान नगर पंचायत कार्यालय में हर्ष का माहौल रहा।






