छत्तीसगढ़सारंगढ़

जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत 5 नवंबर को होगी ‘जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’

जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत 5 नवंबर को होगी ‘जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’

शासकीय लोचन प्रसाद महाविद्यालय, सारंगढ़ में होगा जिला स्तरीय आयोजन

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 4 नवंबर 2026। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास ने जानकारी दी है कि जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत जिले में ‘जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता’ का आयोजन 5 नवंबर को शासकीय लोचन प्रसाद महाविद्यालय, सारंगढ़ में किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाएगा। इस अवधि में जिले और राज्य स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित होंगी।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता दो श्रेणियों में होगी। प्रथम श्रेणी में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें एकलव्य विद्यालयों, आश्रम शालाओं तथा प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। द्वितीय श्रेणी में महाविद्यालयों में अध्ययनरत तथा पोस्ट-मैट्रिक छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थी शामिल होंगे।

प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 1 लाख 51 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1 लाख 1 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा प्रथम 100 प्रतिभागियों को 5 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास ने बताया कि जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता सप्ताह के महत्वपूर्ण आयोजनों में शामिल है। प्रतियोगिता के सुचारु आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारी और समन्वय सुनिश्चित करने कहा गया है।

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!