*कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा एवं महा रुद्राभिषेक का आगाज*
▪️ कलश यात्रा में गूंजा हर हर महादेव की जयकारे
शिव महापुराण के अनुसार जल, दूध, घी, शक्कर, या गंगा जल से अभिषेक करने पर अलग अलग मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है
भटगांव – नगर में समस्त नगर वासी भटगांव द्वारा श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का गुरुवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ
13 अगस्त से शुरू हुई यह कथा 21 अगस्त तक चलेगी। कथा में प्रयागराज से पहुंचे धर्म प्रचार मंत्री धर्म सम्राट श्री करपात्री जी महराज के कृपा पात्र शिष्य श्रद्धेय श्री श्री 1008श्री पवन कुमार जी महराज श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की अमृतवाणी का रसपान करवा रहे हैं।

गुरुवार सायं करीब 04:00 बजे कलश यात्रा निकाली गई। इसमें क्षेत्र की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विधिवत कलश स्थापना के बाद प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से शिव कृपा तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। शिव महापुराण कथा की पूर्णाहुति 21 अगस्त को होगी। संचालन समिति की ओर से उस दोपहर 12:30 बजे से खीर पूड़ी भंडारे का आयोजन किया जाएगा कथा के पहले दिन महिलाओं ने कलश यात्रा में शिव पार्वती के गीतों की प्रस्तुति दी महराज पवन कुमार जी को शंख घड़ीयाल की ध्वनि पुष्प वर्षा और भव्य आरती के साथ पूरे आदर सत्कार पूर्वक व्यास पीठ पर विराजमान कराया गया। कथा संचालन की समितियों के सदस्यों ने एक समान एक रंग की पोशाक पहनी हुई थी। श्री श्री 1008 श्री पवन कुमार महराज जी शिव महिमा और शिव तत्व का मार्मिक वर्णन करते हुए कथा का श्री गणेश किया उन्होंने ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करने का सबसे उत्तम समय है। वहीं पूरे कथा चलने तक श्री अंजू पुष्पराज केसरवानी एवं पूजा दुर्गेश केसरवानी मुख्य यजमान रहेंगे। कलश यात्रा में पधारे समस्त माता बहनों तथा भक्तों का संचालन समिति द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। कलश यात्रा में इनकी रही उपस्थिति डॉक्टर गिरीश शंकर वैष्णव, डॉक्टर एफ आर निराला, प्रवेश दुबे, पुष्पराज केसरवानी, राममनोहर गुप्ता, प्रयाग केसरवानी, अजय केसरवानी, अनिल केसरवानी, डॉक्टर तुलेश्वर वैष्णव , शिक्षक पंकज दुबे,तोषण केसरवानी, प्रांशु केसरवानी, टेकचंद केसरवानी, प्रदीप देवांगन, प्रदीप केसरवानी, विवेक केसरवानी सचिन सुमित यूकेसरवानी, सतीश केसरवानी, मुकेश सोनी, विजय साहू (गौरी फाइनेंस), मोहन साहू, योगेन्द्र केसरवानी, पवन दुबे, अनुराग दुबे, राकेश देवांगन पत्रकार रूपनारायण ठाकुर, धर्मेंद्र साहू,रामदुलार साहू, योगेश केसरवानी, विकाश दुबे,खिलेश्वर पटेल, बसंत सोनी, उमा धीवर , योगेश देवांगन , सुरेश रघु ,विशेष रूप से उपस्थित रहे वहीं पूरा वातावरण हर हर महादेव की जायकारे से गूंज उठा।



