भटगॉवसारंगढ़

शिव महापुराण कथा: आज होगा शिव पार्वती का विवाह

शिव महापुराण कथा: आज होगा शिव पार्वती का विवाह

भटगांव -नगर के केसरवानी मंगल भवन में चल रहे श्री शिव महापुराण कथा एवं महारुद्राभिषेक के आठवें दिन गुरुवार को कथा वाचक संत श्री श्री 1008 श्री पवन कुमार महराज जी ने भगवान शिव की महिमा और शिवलिंग के महत्व से जुड़े प्रसंग सुनाया। कथा स्थल में बड़ी संख्या में श्रद्धालू पहुंचे भजनों और जयकारे की बीच कथा का आयोजन हुआ। संत श्री श्री 1008 श्री पवन कुमार महराज जी ने कहा कि सावन माह में शिवलिंग के दर्शन और विधि विधान से पूजा का विशेष महत्व माना जाता है उन्होंने जलाभिषेक एवं शिव आराधना को शुभ बताया उन्होंने जानकारी दी कि सावन मास में चल रहे कथा में शिव एवं पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया जाएगा.

आयोजकों के अनुसार शिव पार्वती विवाह प्रसंग को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ रहा है। तथा शिव जी की प्रतीक बाराती श्री राम जानकी मंदिर से निकल कर ब्राम्हण पारा से गांधी चौक पुराना हटरी होते हुए कथा स्थल केसरवानी मंगल भवन पहुंचेगी.

इस हेतु नगर को सजाया भी जा रहा है। तथा बरात जिस रूट से निकलेगी उस रूट का साफ सफाई रंग रोगन भी कराया जा रहा है। गली मोहल्ले के माताओं बहनों से आग्रह भी किया जा रहा है कि भगवान शिव जी की बाराती निकलेगी तब अपने अपने घरों के मुख्य द्वार पर रंगोली चित्र कला तथा दीप धूप कलश सजाकर रखे तथा शिव जी की पूजन आरती कर आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य अर्जित करें। आयोजकों ने बताया कि शिव जी की बाराती में ढोल ताशा नगाड़ा एवं बैंड डीजे बाजा की भी व्यस्था की जा रही है।तथा बढ़े ही धूमधाम से शिव जी की बाराती निकलेगी। शिव पार्वती के विवाह प्रसंग को सुनने के लिए श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक संख्या कथा स्थल पहुंचने के लिए भी आह्वान किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!