देश

महिला आरक्षण को लेकर पीएम मोदी ने जारी किया संदेश

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने महिला आरक्षण से जुड़े बिल को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी किया है। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण को पूरा करने को लेकर प्रतिबद्धता जताई है। एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कैप्शन में लिखा, “हमने अपनी ‘नारी शक्ति’ से एक वादा किया था और हम उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं…” पीएम मोदी ने जारी वीडियो में कहा है कि हमारा हौसला बुलंद है और हमारी हिम्मत अटूट है। पीएम मोदी ने कहा कि देश की सभी महिलाओं का आशीर्वाद हमारे साथ है। बता दें कि मोदी सरकार संसद में डिलिमिटेशन बिल और महिला आरक्षण बिल लेकर आ रही है, जिसे 30 नवंबर को लोकसभा में पेश किया जाएगा।

पीएम मोदी ने जारी किया वीडियो

वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा, “नारी शक्ति को भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है। वर्षों से मैं भी इसके लिए प्रयास करने वालों में से एक हूं। कितनी ही महिलाएं ये विषय मेरे लिए उठाती रही हैं। कितना ही बहनों ने पत्र के द्वारा मुझे सारी बातें बताई हैं। मैं जानता हू्ं, देश की 100 प्रतिशत नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है। मैं देश की हर नारी को विश्वास दिलाता हूं हम महिला आरक्षण के खिलाफ आने वाले हर रुकावट को खत्म करके रहेंगे, हटा करके रहेंगे। हमारा हौसला भी बुलंद है, हमारी हिम्मत भी अटूट है और हमारा इरादा भी अडिग है। महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां, ये देश की नारी शक्ति को संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने से कभी भी रोक नहीं पाएंगे। सिर्फ वक्त का इंतजार है।”

30 नवंबर को लोकसभा में पेश होगा बिल
बता दें कि केंद्र सरकार ने डिलिमिटेशन बिल की तैयारी पूरी कर ली है। बिल की कॉपियां संसद के सदस्यों को बांट दी गई हैं। उनसे बिल को पढ़ने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही सांसदों से कहा गया है कि अगर बिल को लेकर कोई सवाल कोई आपत्ति है तो वो उसे तैयार कर लें। संसद में चर्चा के दौरान सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। 30 नवंबर को लोकसभा का सेशन है, जिसमें ये बिल लोकसभा में पेश किया जाएगा। महिला आरक्षण बिल भी डिलिमिटेशन से जुड़ा है, इसलिए इस बिल के पास होने के साथ ही 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 परसेंट रिजर्वेशन भी लागू हो जाएगा।

Oplus_131072
Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!