भटगॉवसारंगढ़

रायपुर : मंत्री श्री टंक राम वर्मा का बस्तर दौरानारायणपुर में ’सेवा संकल्प अभियान’ बैठक में होंगे शामिल, 

चित्रकोट में करेंगे रात्रि विश्राम

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा 11 सितंबर शुक्रवार को बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे नारायणपुर और जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

      जारी आधिकारिक दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री वर्मा 11 सितम्बर को सुबह अटल नगर, नवा रायपुर स्थित शासकीय आवास से नारायणपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। सर्किट हाउस नारायणपुर पहुँचने के बाद आयोजित ’सेवा संकल्प अभियान’ की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे।
        बैठक के पश्चात दोपहर मंत्री श्री वर्मा नारायणपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। सर्किट हाउस जगदलपुर अल्पविश्राम के बाद विश्रामगृह चित्रकोट के लिए प्रस्थान और रात्रि विश्राम  करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!