भटगॉवसारंगढ़

पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू करने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार के माध्यम से सौंपा ज्ञापन

पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू करने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार के माध्यम से सौंपा ज्ञापन

 

भटगांव – छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील इकाई भटगांव ने प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा एवं स्वतंत्र पत्रकारिता को सुदृढ़ बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में वर्ष 2023 में पारित पत्रकार सुरक्षा विधेयक को शीघ्र प्रभाव से लागू करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में शासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी की कार्य करती है। विशेषकर नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में कार्यरत पत्रकार विभिन्न चुनौतियों के बीच अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे है। जनहित से जुड़े समाचारों के प्रकाशन के कारण पत्रकारों के विरुद्ध दुर्भावना पूर्ण शिकायत अनावश्यक दबाव तथा प्रताड़ना की घटनाएं बढ़ रही है। जिससे असुरक्षा का वातावरण निर्मित हो रही है। पत्रकार संघ ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि कई मामलों में बिना पर्याप्त जांच के ही पत्रकारों के खिलाफ अपराध दर्ज किए जाने जैसी परिस्थितिया भी सामने आई है।ऐसी स्थिति में पत्रकार स्वयं को अपेक्षित कानूनी संरक्षण से वंचित महसूस कर रहे हैं। संघ ने बताया कि पत्रकार सुरक्षा संबंधी विधेयक वर्ष 2023में विधानसभा से पारित होकर राजपत्र में भी प्रकाशित हो चुका है। लेकिन अब तक इसे पूर्ण रूप से लागू नहीं किया गया है।, वहीं उक्त कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, के. पी. पटेल, रूपनारायण सिंह राजपूत, सुरेश रघु ,रामदुलार साहू , योगेश जायसवाल, उमाशंकर धीवर सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!