भटगॉवसारंगढ़

स्वामी आत्मानंद स्कूल में ज्ञान, विद्या, संस्कार, सेवा और संकल्प का संगम, सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों ने जलाया आशीर्वाद का दीया

स्वामी आत्मानंद स्कूल में ज्ञान, विद्या, संस्कार, सेवा और संकल्प का संगम, सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों ने जलाया आशीर्वाद का दीया

भटगांव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर पूरे देश में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी-अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भटगांव में एक भव्य और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां विद्यालय में ज्ञान, विद्या, संस्कार, सेवा और संकल्प विषय पर आधारित कार्यक्रम में समस्त शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने एक साथ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन और देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर विद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जायसवाल, विद्यालय के प्राचार्य प्रीतम भारद्वाज समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और कक्षा 6वीं से 12वीं तक के सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रार्थना सभा स्थल पर हुई। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के अवसर को यादगार बनाने के लिए विद्यालय परिसर को फूलों और रंगोली से सजाया गया था। बीच में भारत माता और माँ सरस्वती की तस्वीर लगाई गई थी। जहां सबसे पहले विद्यालय के प्राचार्य प्रीतम भारद्वाज और जनभागीदारी समिति अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जायसवाल ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके बाद सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों में दीया लिया और एक साथ आशीर्वाद का दीया जलाया। वहीं जब सैकड़ों दीये एक साथ जले तो पूरा विद्यालय परिसर जगमगा उठा। बच्चों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे लगाए। दृश्य इतना मनोहारी था कि सभी का मन देशभक्ति से भर गया। जहां इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जायसवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि मोदी ने बचपन से ही ज्ञान, विद्या और संस्कार को अपने जीवन में धारण किया और पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों, आप सभी देश का भविष्य हैं। यदि आप आज ज्ञान और विद्या प्राप्त करेंगे, अपने अंदर अच्छे संस्कार लाएंगे और सेवा की भावना रखेंगे, तो कल आप भी देश के लिए कुछ बड़ा कर पाएंगे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!