छत्तीसगढ़

गड्ढे में गिरा हाथी का नन्हा शावक: वन विभाग ने झूंड को खदेड़कर किया रेस्क्यू

सरगुजा : जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में हाथी का नन्हा शावक गड्ढे में गिर गया। शावक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए वन विभाग की टीम को करीब 3 घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर शावक को हाथियों के झुंड से दोबारा मिला दिया। इसके बाद वन विभाग ने राहत की सांस ली।

हाथियों के झुंड को हटाने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू

जानकारी के मुताबिक, नन्हा शावक उदयपुर इलाके में घूम रहे हाथियों के झुंड के साथ था। इसी दौरान वह एक गड्ढे में गिर गया। शावक के पास ही हाथियों का पूरा झुंड मौजूद था, जिसके चलते रेस्क्यू करना बेहद चुनौतीपूर्ण और खतरनाक हो गया था।

हाथियों के झुंड को सुरक्षित दूरी पर खदेड़ने के बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इस दौरान टीम को काफी सावधानी बरतनी पड़ी, क्योंकि हाथियों के झुंड के नजदीक रेस्क्यू करना जोखिम भरा था।

3 घंटे की मेहनत के बाद मिली सफलता

वन विभाग की टीम ने लगातार करीब 3 घंटे तक प्रयास किया और आखिरकार नन्हे शावक को गड्ढे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद शावक को उसके झुंड में दोबारा शामिल करा दिया गया। पूरी रेस्क्यू कार्रवाई ड्रोन कैमरे में कैद हुई है।

Oplus_131072
Oplus_131072

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!