दिशा पब्लिक स्कूल रोहिना में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली पर्व

रोहिना। दिशा पब्लिक स्कूल रोहिना में छत्तीसगढ़ के प्रथम लोकपर्व हरेली का आयोजन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।
हरेली पर्व के अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थी हरे रंग की पोशाक में विद्यालय पहुंचे। विद्यालय परिसर में विभिन्न पारंपरिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें गेड़ी दौड़, गेड़ी सजावट, फुगड़ी, नारियल फेंक सहित अनेक प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में भाग लिया और पारंपरिक खेलों का आनंद लिया।






इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण के महत्व, पेड़-पौधों के संरक्षण तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों को अपनी संस्कृति और लोकपरंपराओं से जोड़ने के साथ उनमें पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित होती है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला निर्देशक दुर्गेश साहू, प्राचार्य मनोज टंडन, राजकुमारी साहू, उमा किरण, अस्तर महिपाल, बंदना मानिकपुरी, पूर्णिमा आदित्य, प्रशांत सिंह, वंदना साहू, वीना साहू, अंजली धीवर, अवंतिका सोनवानी, कंचन हिरवानी, यशवंती साहू, सरिता साहू, माधुरी बंजारे, पूर्णिमा साहू, पूर्णिमा तृप्ति, रिया, प्रियंका, सोमनाथ एवं करण, सुकृता जरवार, कान्हा सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को हरेली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए “प्रकृति बचाएं, पर्यावरण बचाएं और हरियाली बढ़ाएं” का संदेश दिया।


