भटगॉवसारंगढ़

सफलता की कहानी

सफलता की कहानी

सुशासन तिहार बना दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के लिए सहारा

169 दिव्यांग को समाज कल्याण विभाग ने दिलाया सहायक उपकरण

248 पात्र हितग्राहियों को मिली नवीन सामाजिक सुरक्षा पेंशन की स्वीकृति

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 26 जून 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप एवं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशन में जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बना। मई से 10 जून तक जिले के विभिन्न ग्रामों और क्षेत्रों में आयोजित शिविरों में सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की शिकायतें, मांग एवं समस्याओं का समाधान किया गया।इन्हीं शिविरों के माध्यम से समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों, वृद्धजनों एवं जरूरतमंद नागरिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में उल्लेखनीय कार्य किया। शिविरों में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर त्वरित निराकरण किया गया, जिससे अनेक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया।

 

जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा कुल 169 हितग्राहियों को विभिन्न सहायक उपकरण एवं सुविधाएं प्रदान की गईं। इनमें 11 वृद्धजनों को सहारा छड़ी, 4 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, 3 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, 2 हितग्राहियों को वैशाखी तथा 1 हितग्राही को श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया। इन उपकरणों के मिलने से दिव्यांगजन और वृद्धजन अब दैनिक कार्यों को अधिक सहजता से कर पा रहे हैं।

इसके साथ ही जिले में 248 पात्र हितग्राहियों को नवीन सामाजिक सुरक्षा पेंशन की स्वीकृति प्रदान की गई। पेंशन स्वीकृत होने से वृद्ध, निराश्रित एवं दिव्यांग नागरिकों को नियमित आर्थिक सहायता मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

सुशासन तिहार के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा किए गए त्वरित निराकरण और संवेदनशील कार्यप्रणाली से जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिली। हितग्राहियों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर उनके लिए राहत और विश्वास का केंद्र बने हैं। यह सुशासन दर्शाती है कि शासन की योजनाएं अब केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसके जीवन को आसान बनाने का कार्य कर रही हैं। सुशासन तिहार के माध्यम से समाज कल्याण विभाग ने सेवा, संवेदनशीलता और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!