
🔸 प्रेस विज्ञप्ति🔸
दिनांक 01/07/2026

🔸भटगांव के आत्मानंद स्कूल में शिक्षक एवं भटगांव पुलिस द्वारा नवीन कानून तथा साइबर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया
🔸*भटगांव स्कूल परिसर में बच्चों एवं शिक्षकों को साइबर फ्राड से सुरक्षा के प्रति किया जा रहा है जागरूक*
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भटगांव पुलिस ने जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दिनांक 30/6/26 को स्वामी आत्मानंद स्कूल भटगांव में नवीन आपराधिक कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया,कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी शिव कुमार धारी द्वारा किया गया, तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों को नए कानूनों की जानकारी देकर कानून के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
थाना प्रभारी शिव कुमार धारी ने कहा कि देश की नई न्याय व्यवस्था केवल अपराधियों को दंडित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को त्वरित, पारदर्शी और सुलभ न्याय दिलाने के उद्देश्य से बनाई गई है। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के लागू होने से आम नागरिकों के अधिकार और अधिक मजबूत हुए हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को ई-एफआईआर जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया
थाना प्रभारी शिव कुमार धारी ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर नए कानूनों के संबंध में जागरूक किया ,
कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों से बचाव पर भी विशेष जोर दिया गया। उन्होंने ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, ओटीपी ठगी, फर्जी लॉटरी, सोशल मीडिया धोखाधड़ी जैसे मामलों से बचने के उपाय बताए और विद्यार्थियों से डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने की अपील की,महिलाओं की सुरक्षा के लिए संचालित अभिव्यक्ति ऐप, एसओएस फीचर, महिला हेल्पलाइन 1091 और आपातकालीन सेवा 112 की जानकारी दी। तथा सखी सेंटर और महिला परामर्श केंद्रों के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को चिकित्सा, कानूनी सहायता, काउंसिलिंग और अस्थायी आश्रय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी शिव कुमार धारी ने युवाओं से नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने,स्वस्थ रहने एवं यातायात नियम का पालन करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का अपील किया। उपस्थित सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी शिव कुमार धारी सउनि बलीराम निराला प्र आर एकराम सिदार आर. राहुल खूंटे, प्रत्येन बर्मन म आर रीना बघेल तथा मोहन कुमारी सिदार, आत्मानंद स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


