
प्रज्ञा इंस्टिट्यूट एवं प्रखर कंप्यूटर एजुकेशन में हर्षोल्लास से मनाया दीवाली का पर्व
स्टॉफ एवं बच्चों ने इंस्टिट्यूट को रंगोली एवं दिपो से सजाया, अतिशबाजी कर मनाया खुशियों का पर्व

अतिशबाजी कर मनाया खुशियों का पर्व
भटगांव, प्रज्ञा इंस्टिट्यूट व प्रखर कंप्यूटर एजुकेशन में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया.

दीपावली का पर्व मे कार्यक्रम की शुरुआत मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा से हुई। पूरे संस्थान को दीपों, रंगोली और लाइटों से सजाया गया।

> बच्चों ने सुंदर रंगोली बनाई, दीप जलाए और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इंस्टिट्यूट संचालक व पत्रकार के. पी. पटेल एवं सह संचालक प्रमोदिनी पटेल ने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और संस्कार के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


बच्चों ने सुरक्षित और स्वच्छ दीपावली मनाने का संदेश भी दिया।

वहीं पूजा अर्चना के पश्चात ढाबा चौक मे विराजे माँ लक्ष्मी का दर्शन किया कर नगरवासियो के सुख समृद्धि व लोक मंगल की प्रार्थना किये.
वहीं इस दीपावली मे प्रज्ञा परिवार ने एक साथ दीप प्रज्वलित किया, सामूहिक पूजा अर्चना करते हुए अतिशबाजी किया और दीपावाली पर्व का आनंद लिया और लोगों को सन्देश दिया कि सुख दुःख मे हमेशा एक दूसरे का साथ देना चाहिए और कोई भी समस्या हो एक साथ मिलकर हल करना चाहिए तभी परिवार की उन्नति हो सकती है और परिवार के उन्नति से समाज का विकास भी होगा जिससे समाज के साथ गाँव, नगर, राज्य तथा देश का विकास सुनुश्चित है.

